झूठ बोलना ममता बनर्जी की पुरानी आदत, महिलाएं ही करेंगी उनके खिलाफ मतदान: सुकांत मजूमदार

कोलकाता, 14 जनवरी . पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए Union Minister और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य की महिलाएं ममता बनर्जी के खिलाफ वोट करेंगी.

सुकांत मजूमदार ने से कहा कि ममता बनर्जी को झूठ बोलने की आदत बहुत पहले से है. किसी भी तरह से महिलाओं को निशाना बनाने का सवाल ही नहीं है. महिलाएं ही इस बार ममता बनर्जी के खिलाफ वोट करने जा रही हैं. राज्य की महिलाएं मौजूदा हालात से चिंतित हैं और बदलाव चाहती हैं.

भाजपा नेता ने आगे कहा कि महिलाओं को इस बात का डर है कि कहीं पश्चिम बंगाल की स्थिति बांग्लादेश जैसी न हो जाए.

उन्होंने दावा किया कि इसी आशंका के चलते महिलाओं ने मन बना लिया है कि वे ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान करेंगी. राज्य की जनता, खासकर महिलाएं, अब सच्चाई को समझ रही हैं.

सुकांत मजूमदार ने Chief Minister पर निशाना साधते हुए कहा कि अनाप-शनाप बोलना ममता बनर्जी की आदत बन चुकी है. इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाने वाली है. लोग अब मौजूदा Government से परेशान हो चुके हैं और बदलाव की दिशा में कदम उठाएंगे.

दरअसल, पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी ने Tuesday को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि चुनाव आयोग ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर मतदाता सूची से नाम काटे हैं.

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि एआई का इस्तेमाल करना कोई अपराध नहीं है. अगर उन्हें एआई नहीं आता, तो वे इसका इस्तेमाल न करें. आज हर जगह एआई का उपयोग हो रहा है. हम भी एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं और हमारे बच्चे भी स्कूलों में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी का जितना ज्यादा इस्तेमाल होगा, व्यवस्था उतनी ही पारदर्शी और मजबूत होगी.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment