
भिवानी, 26 अप्रैल . Haryana से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर Sunday को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता बनर्जी की Government जा रही है और भाजपा की Government बनना अब तय हो चुका है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने बंगाल के 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत हुई बंपर वोटिंग का जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि भारी तादात में हुई वोटिंग इस बात का सबूत है कि लोगों ने परिवर्तन के लिए भाजपा के पक्ष में वोट किया है. बंगाल में पिछले 40-50 साल से बूथ कैप्चर होते रहे, फिर वोटिंग नहीं हुई और इसी वजह से वहां पर जो Government पहले कम्युनिस्टों की रही, फिर तृणमूल कांग्रेस की रही. इस बार लगता है कि साफ वोटिंग हुई है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है.
ममता Government पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह बंगाल में बंपर ऐतिहासिक वोटिंग हुई है. साफ जाहिर होता है कि भाजपा आ रही है, ममता दीदी जा रही हैं. कुशासन, भ्रष्टाचार, और गलत नीतियों के कारण वहां भाजपा Government आ रही है.
आम आदमी पार्टी से सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा ज्वाइन करने के मामले में जय प्रकाश दलाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नींव ही झूठ पर टिकी हुई थी. भ्रष्टाचार करते थे, भाई-भतीजावाद करते रहे और अरविंद केजरीवाल के सारे साथी छोड़-छोड़कर जाते रहे. उनका दोहरा चरित्र है. अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और. कितने ही आदमी उनका साथ छोड़कर चले गए. वह ड्रामा करते रहे, बाहर से वह साधारण लगते हैं, अंदर ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं.
बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. भाजपा नेताओं का दावा है कि जनता ने पहले चरण की वोटिंग में भाजपा Government बनाने का संकेत दिया है और दूसरे चरण में भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी मिल जाएगा.
दूसरे चरण की वोटिंग होने के बाद 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा.
–
डीकेएम/वीसी