ममता बनर्जी ने 15 सालों में बंगाल को कंगाल बनाने का काम किया: रामदास आठवले

Mumbai , 10 मई . Union Minister रामदास आठवले ने अखिलेश यादव द्वारा ईवीएम को समाप्त करने पर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को संविधान की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है; उनको अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि संविधान की चिंता करने के लिए Prime Minister Narendra Modi की Government है. अगर बैलेट पेपर से जुड़ा कानून होता तो हमें उससे भी कोई दिक्कत नहीं होती. लेकिन जब वो सत्ता में होते हैं तो वो यह सवाल नहीं उठाते हैं. Lok Sabha में जब Samajwadi Party की ज्यादा सीटें आईं तो उन्होंने ईवीएम को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया.

Union Minister ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें उन्होंने एनआरसी जैसे कानून के माध्यम से मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था. इस पर उन्होंने कहा कि एनआरसी के माध्यम से किसी मुसलमान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. मुसलमान भी India के नागरिक हैं; उनको सभी संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं. ऐसे में मुसलमानों को खत्म करना केवल एक कपोल कल्पित बात है. असदुद्दीन ओवैसी बिना किसी आधार के ऐसी बातें करते हैं. Government की सभी योजनाओं का लाभ उनको मिल रहा है, फिर उनको खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्ष मंच बनाने के आह्वान की आलोचना की. Union Minister ने कहा कि जब भाजपा और एनडीए को सत्ता मिलती है तो विपक्ष चुनाव आयोग और ईवीएम पर तमाम सवाल उठाता है, इसके विपरीत जब विपक्षी दलों की ज्यादा सीटें आती हैं तो हम निर्वाचन आयोग और ईवीएम को कोई दोष नहीं देते. इससे पहले 2021 में जब ममता बनर्जी को 215 सीटें मिली थी तो हमने अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर नहीं फोड़ा. ममता बनर्जी 15 साल तक बंगाल की Chief Minister रहीं और बंगाल को कंगाल करने का काम उन्होंने किया. दीदी ने वहां Political अपराध को बढ़ावा दिया, यही वजह है कि वहां के लोग ममता बनर्जी से तंग आ चुके थे और उन्होंने मतदान के दिन भारी संख्या में मतदान किया.

आठवले ने कहा कि पांच राज्यों से तीन राज्यों में एनडीए की Government आई है. तमिलनाडु में मैंने टीवीके प्रमुख विजय थलपति को एनडीए में आने का न्योता दिया था. अगर वह एनडीए का समर्थन मांगते तो भाजपा और एआईएडीएमके गठबंधन उनका सपोर्ट करता. तमिलनाडु ने एक Actor को चुना है.

Union Minister रामदास आठवले ने विजय के तमिलनाडु के Chief Minister के रूप में शपथ ग्रहण पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और राहुल गांधी के समारोह में शामिल होने पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अभी तो राहुल गांधी ने विजय के साथ हाथ से हाथ मिलाया, लेकिन पता नहीं कब पांव से पांव मिला लें.

एमएस/

Leave a Comment