
अयोध्या, 10 मई . BJP MP और Actor रवि किशन ने Sunday को अयोध्या में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य Government के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए डबल इंजन Government पर पूरा भरोसा जताया.
राम मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि वह सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को दिल से बधाई देते हैं. सभी काबिल लोगों को मंत्रिमंडल में चुना गया है. सभी मंत्रीगण प्रदेश को आगे लेकर जाएं, ऐसी कामना करता हूं. उन्होंने उम्मीद जताई कि Narendra Modi और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल-इंजन Government प्रदेश के हर वर्ग, खासकर गरीब और वंचित तबकों, के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद से मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे और Government की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा.
रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जीत की एक मजबूत लहर बन रही है. पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की बड़ी जीत होगी. उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में यह लहर और तेज होगी और इसके परिणाम चौंकाने वाले होंगे. उन्होंने कहा कि मेरी बात याद रखिए, 2017 में भाजपा ने जो सीटों का रिकॉर्ड बनाया था, वह भी टूटेगा और 2027 में नया इतिहास रचा जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार से Government और मजबूत हुई है, जिससे विकास कार्यों में और तेजी आएगी. BJP MP ने दावा किया कि केंद्र और राज्य की संयुक्त कार्यशैली का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है.
बता दें कि Sunday को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Governor आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री और कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
–
पीएसके