
कोलकाता, 20 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Monday को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इस समय क्षुब्ध है. टीएमसी और उसके सहयोगियों ने जिस तरह से पूरे महिला समाज के साथ अन्याय किया, बंगाल में पिछले 15 सालों से बहन और बेटियों की अस्मत के साथ खेला जा रहा है, युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं, और जिस तरीके से यहां पर भय और आतंक की राजनीति है…इस तरह से 5 की सुबह बंगाल के लिए नया सवेरा लेकर आएगी और भाजपा की Government बनेगी.
सीएम रेखा गुप्ता ने से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है. उनके फैलाए हुए भ्रष्टाचार के जाल से है. वो खुद पश्चिम बंगाल के लिए एक खतरा हैं. सालों तक उन्होंने जिस तरह की लूट मचाई, लोगों पर अत्याचार किया, लोगों के घर जलाएं और महिलाओं की अस्मिता से समझौता किया, उसको देखकर उनको लगने लगा है कि अब वो बंगाल में ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. बस यही खतरा उनको सता रहा है.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को न सुरक्षा दी और न ही सम्मान दिया. आज बंगाल की महिलाओं में त्राहि त्राहि मची है. वो दिन भूला नहीं जा सकता है, जब उन्होंने बंगाल की बेटियों को रात में बाहर निकलने से मना किया था. क्या वो दिन भूला जा सकता है, जब टीएमसी के गुंडो ने लोगों के घरों में आग लगाकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया. ममता बनर्जी खुद जानती हैं कि झूठ की राजनीति अब और ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है.
उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह से लोग भाजपा और हमारे प्रत्याशियों को प्यार दे रहे हैं, उससे यह निश्चित हो गया है कि इस बार राज्य में कमल खिलने वाला है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की Government बनने जा रही है.
वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि एन्टाली विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रियंका टेबरिवाल जी के समर्थन में निकला रोड शो टीएमसी के कुशासन, भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण को बंगाल का जवाब है. बंगाल ने ठान लिया है कि टीएमसी बाहर जाएगी और भारतीय जनता पार्टी Government में आएगी. महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाली ममता दीदी की Government के दिन अब पूरे हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि बंगाल की तिजोरी पर जिन्होंने डाका डाला है, टीएमसी के उन सभी घोटालेबाजों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. 4 मई को जब बंगाल में कमल खिलेगा तो यूसीसी लागू होगा, टीएमसी के साथ घुसपैठिए भी बंगाल छोड़ देंगे, और लव जिहाद बंद होगा; सेवा, सुशासन और विकास का एक नया युग प्रारंभ होगा. आप सभी से अपील है कि महिला विरोधी, विकास विरोधी, बंगाल विरोधी ममता दीदी और टीएमसी के कुशासन का अंत कर बीजेपी की Government बनाएं.
—
एमएस/