
कोलकाता, 14 जुलाई . पश्चिम बंगाल Government ने Tuesday को राज्य Police प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 33 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस फेरबदल में राज्य के खुफिया विभाग (इंटेलिजेंस) के प्रमुख भी बदल दिए गए हैं.
राज्य सचिवालय नबान्न से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब तक अतिरिक्त Police महानिदेशक (एडीजी) सीआईडी एवं राज्य के खुफिया प्रमुख रहे सुप्रतीम Government को हटाकर एडीजी, दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) नियुक्त किया गया है.
वहीं, अब तक महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल), सुधार सेवाएं रहे नटराजन रमेश बाबू को राज्य का नया खुफिया प्रमुख बनाया गया है.
गौरतलब है कि मार्च 2026 में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने सुप्रतीम Government को कोलकाता Police आयुक्त के पद से हटा दिया था. इसके बाद उन्हें एडीजी, सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई थी. बाद में उन्हें दूसरे राज्य में Police पर्यवेक्षक के रूप में भी नियुक्त किया गया था और तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर चुनावी ड्यूटी सौंपी गई थी.
फेरबदल के तहत के. जयरामन को एडीजी, उत्तर बंगाल क्षेत्र के पद से हटाकर आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक बनाया गया है. ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले जयरामन अब तृणमूल कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभालेंगे.
इसके अलावा विशाल गर्ग को एडीजी, पश्चिमी जोन से स्थानांतरित कर एडीजी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) बनाया गया है. वहीं, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार त्रिपाठी को होमगार्ड विभाग में आईजी के पद पर भेजा गया है.
त्रिपुरारी अथर्व को बिधाननगर Police आयुक्त के पद से हटाकर एडीजी, ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा नियुक्त किया गया है. उनकी जगह राठौड़ अमितकुमार भरत को बिधाननगर का नया Police आयुक्त बनाया गया है.
बारुईपुर Police जिले में भी बदलाव करते हुए अतिरिक्त Police अधीक्षक (जोनल) पिनाकी दत्ता को हटा दिया गया है. उनकी जगह अतीश बिस्वास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में बारुईपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Police की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. उन्होंने अपराध स्थल पर Police अधिकारियों के देर से पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई थी. इसी के बाद यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.
–
डीएससी