
कोलकाता, 5 जून . पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए अपने भतीजे और Lok Sabha सांसद अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) बनाए रखा है. हालांकि, इस बार उन्होंने राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया.
Political जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों के बाद अभिषेक बनर्जी के लिए संगठनात्मक फैसले पहले की तरह पूरी तरह एकतरफा लेना आसान नहीं होगा, क्योंकि अब उनके साथ दो उप महासचिव भी जिम्मेदारी निभाएंगे.
इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल ईकाई का भी व्यापक पुनर्गठन किया गया है. लंबे समय से स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जता रहे वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पूर्व वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.
Lok Sabha सांसद सजदा अहमद, राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर, विधायक नयन बंदोपाध्याय और वरिष्ठ नेता स्वैत खोंडकर को प्रदेश ईकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
वहीं, बाबर अली, पुलक रॉय, असीमा पात्रा, अरूप बिस्वास और राजीव बनर्जी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है. इनमें असीमा पात्रा वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस की विधायक भी हैं.
राज्य समिति के कार्यकारी सदस्यों में ज्योतिप्रिय मल्लिक, डॉ. राणा चटर्जी, बिदेश बोस, त्रिणांकुर भट्टाचार्य, जया दत्ता, तपस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देव को शामिल किया गया है.
पार्टी के युवा संगठन की कमान Actress से नेता बनीं और Lok Sabha सांसद सायोनी घोष को अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक मधुरिमा ठाकुर को महासचिव बनाकर सौंपी गई है. महिला संगठन की अध्यक्ष Lok Sabha सांसद माला रॉय को बनाया गया है.
छात्र संगठन की महासचिव प्रियंका अधिकारी होंगी, जबकि पूर्व मंत्री मलय घटक को पार्टी की ट्रेड यूनियन विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. किसान और कृषि मजदूर प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बेचाराम मन्ना और पूर्णेंदु बोस को दी गई है.
इसके अलावा चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा और कुणाल घोष पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.
–
वीकेयू/डीकेपी