हरियाणा में बड़ा फेरबदलः 21 आईएएस, 42 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

चंडीगढ़, 26 मार्च . Haryana Government ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 63 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इनमें 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं. कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि गुरुग्राम मंडल की जिम्मेदारी रवि प्रकाश गुप्ता को सौंपी गई है. अमित कुमार अग्रवाल (आईएएस) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. हाल ही में उन्हें फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था.

आईएएस सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग का निदेशक बनाया गया है और वे अतिरिक्त सचिव का दायित्व भी संभालेंगे. आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज Haryana का निदेशक और आयुष्मान India Haryana हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का सीईओ नियुक्त किया गया है. वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव के साथ-साथ Haryana अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल का भी तबादला करते हुए उन्हें कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड में सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है. युवा आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. अंजलि श्रोत्रिया को फरीदाबाद में एडीसी, अंकित कुमार चौकसे को पानीपत, उत्सव आनंद को हिसार और डॉ. राहुल रैया को करनाल में एडीसी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कई जिलों में एसडीओ और एडीसी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं.

एचसीएस अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है. अजय चोपड़ा को सोनीपत में एडीसी और जिला परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है. परमजीत चहल को फरीदाबाद नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त, संजय कुमार को कैथल में एसडीओ (सिविल) और प्रदीप अहलावत को चरखी दादरी में जिला परिषद सीईओ बनाया गया है. इसके अलावा जयदीप कुमार को Haryana Government में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है. इन तबादलों को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment