राष्ट्रपति के हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम में बदलाव, खराब मौसम के कारण अटल टनल का दौरा रद्द

New Delhi, 28 अप्रैल . President द्रौपदी मुर्मु के Himachal Pradesh दौरे में खराब मौसम के कारण बदलाव किया गया है. President भवन सचिवालय ने आदेश जारी कर 29 अप्रैल को प्रस्तावित अटल टनल (रोहतांग) के दौरे को रद्द कर दिया है.

President 27 अप्रैल से 1 मई तक Himachal Pradesh के President निवास, मशोबरा, शिमला में प्रवास पर हैं. इस दौरे के दौरान 29 अप्रैल को अटल टनल का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इस कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

Himachal Pradesh Government के मुख्य सचिव, Governor के सचिव, Chief Minister के सचिव और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इसी बीच, Tuesday शाम को शिमला के Himachal Pradesh लोक भवन में President द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में एक भव्य राजकीय भोज का आयोजन किया गया. शाम लगभग 7 बजे President लोक भवन पहुंचीं, जहां Governor कविंदर गुप्ता, उनकी पत्नी बिंदु गुप्ता और Himachal Pradesh उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने उनका स्वागत किया.

Governor और उनकी पत्नी ने लोक भवन के ‘आदित्य कक्ष’ में President का स्वागत किया. President ने Governor परिवार के सदस्यों से भी सौहार्दपूर्ण बातचीत की. इसके बाद President ने लोक भवन के ‘दरबार हॉल’ में आयोजित राजकीय भोज में शिरकत की.

इस अवसर पर Himachal Pradesh विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उपChief Minister मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, Himachal Pradesh लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह, एआरटीआरएसी चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. दहिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, Police महानिदेशक अशोक तिवारी समेत, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

President की इस यात्रा के दौरान राज्य Government द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में हिमाचल की संस्कृति और आतिथ्य सत्कार को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment