
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में Tuesday को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए. यह आईपीएल में आरआर के खिलाफ पीबीकेएस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
पंजाब किंग्स Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक रन पीछे रह गई. साल 2020 में पीबीकेएस ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए थे, जो आरआर के खिलाफ टीम का सर्वोच्च स्कोर है. पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर महज 17 गेंदों में 37 रन जोड़े. प्रियांश 11 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने.
वहीं, कूपर कोनोली 14 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए. प्रभसिमरन सिंह का शानदार प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और उन्होंने 44 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली. प्रभसिमरन ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया.
हालांकि, अंत के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. स्टोइनिस ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की आतिशी पारी खेली. स्टोइनिस ने 281 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 6 छक्के लगाए. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर महज 12 गेंदों में 41 रनों की अटूट साझेदारी निभाई.
इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है. लॉकी फर्ग्यूसन और सूर्यांश को टीम में जगह दी गई है. वहीं, Rajasthan रॉयल्स भी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. आरआर ने शिमरोन हेटमायर के स्थान पर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है. वहीं, रवि बिश्नोई की जगह यश राज पुंजा को मौका दिया है.
–
एसएम/डीकेपी