Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: आपदा प्रबंधन मंत्री ने मानखुर्द हादसे की जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Maharashtra: आपदा प्रबंधन मंत्री ने मानखुर्द हादसे की जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Mumbai , 6 जुलाई . Maharashtra के जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने Mumbai के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल के गिरने से छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, इस मामले में विपक्ष ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने मानखुर्द में घटनास्थल का निरीक्षण किया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने बयान में कहा कि शहर की ऐसी सभी खतरनाक और अवैध इमारतों की कड़ी जांच शुरू की जाएगी.

उन्होंने कहा, “मानखुर्द के जनता नगर में हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है. मैं घटनास्थल का निरीक्षण करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए सीधे नासिक से आया हूं. इस इलाके की गलियां बहुत संकरी हैं और घर एक-दूसरे के ऊपर खतरनाक तरीके से बने हुए हैं. जिन ढांचों का आधार केवल 12 गुणा 12 फीट है, उन पर तीन अतिरिक्त मंजिलें खड़ी कर दी गई हैं. इनमें से अधिकांश निर्माण अवैध हैं.”

जानकारी के अनुसार, जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हनुमान मंदिर के पास स्थित इस ढांचे में ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन अतिरिक्त मंजिलें थीं. जब घर गिरे, तो कई लोग मलबे के नीचे दब गए. सूचना के बाद एनडीआरएफ, Mumbai फायर ब्रिगेड, स्थानीय Police, नगर निगम वार्ड के अधिकारी और 108 एम्बुलेंस सेवाओं सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं.

मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया और बाद में घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया. इस हादसे में पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है.

मृतकों की पहचान आलिया (7), मुस्कान (14), निहाल (6), नाबिया (2), सोनी (32) और मुनाफ (7) के रूप में हुई. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. 24 वर्षीय रेहान अली इस हादसे में घायल हुआ.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. Chief Minister कार्यालय ने ‘एक्स’ पर बताया कि सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है. वहीं, उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने संबंधित नगर निगम अधिकारियों और Police प्रशासन से व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली है.

उधर, Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि Mumbai के मानखुर्द में इमारत गिरने से छह नागरिकों की मौत बेहद दर्दनाक घटना है. इसके साथ ही, उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा, “हर मॉनसून सीजन में इमारतें गिरती हैं, सड़कें धंसती हैं, मैनहोल मौत का जाल बन जाते हैं, फिर भी Government और प्रशासन बेखबर रहते हैं. बेगुनाह लोगों की जान जाती है और फिर जांच के आदेश जारी किए जाते हैं. यह रोज का काम बन गया है. इस हादसे की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.”

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि ये मौतें सिर्फ एक हादसा नहीं हैं, बल्कि Mumbai में पुरानी और खतरनाक इमारतों की सुरक्षा और समय पर जांच न होने पर सवाल उठाती हैं और प्रशासन की लापरवाही को दिखाती हैं.

–

डीसीएच/

Share