
मदुरै, 1 मार्च . Prime Minister Narendra Modi तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने Sunday को मदुरै में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके साथ ही Prime Minister तिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना भी की.
इस दौरान Prime Minister मोदी ने थिरु पूर्ण चंद्रन के परिजनों से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने खुद इस मुलाकात की जानकारी दी.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Sunday को मदुरै में मुझे थिरु पूर्ण चंद्रन की याद आई. यह सब राज्य में डीएमके Government की असंवेदनशीलता के कारण हुआ और चाहे वे कुछ भी करें, सत्य की जीत होगी. भगवान मुरुगन के भक्तों की जीत होगी. मैंने उनकी पत्नी, थिरुमति इंदुमती और उनके बेटों से मुलाकात की.
थिरु पूर्ण चंद्रन भगवान मुरुगन के भक्त थे. पिछले साल दिसंबर में मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित कार्तिगई दीपम को प्रज्वलित किए जाने के विरोध में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी.
Prime Minister मोदी ने थिरु पूर्ण चंद्रन के परिजनों से मुलाकात की और डीएमके Government पर निशाना साधा. उन्होंने डीएमके की Government को असंवेदनशील बताया और कहा कि वह कुछ भी करें, लेकिन जीत सत्य की होगी.
वहीं, Prime Minister मोदी ने घोषणा की कि तमिलनाडु के ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र Government तमिल सभ्यता के संरक्षण और उसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.
Prime Minister ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तमिलनाडु के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होगा. उन्होंने कहा, “कुछ लोग फिर से सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन इस विशाल जनसमूह को देखकर उनके सपने मृगतृष्णा की तरह गायब हो जाएंगे. जनता ने डीएमके को हटाकर एनडीए को सत्ता में लाने का निर्णय कर लिया है.”
उन्होंने डीएमके Government के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि 2021 में 25 साल बाद पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद वह प्रभावी शासन देने में विफल रही है. उन्होंने 2014 से पहले डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर मदुरवोयल फ्लाईओवर और तूतीकोरिन पोर्ट शिपिंग चैनल परियोजना जैसे अहम प्रोजेक्ट रोकने का आरोप लगाया और दावा किया कि केंद्र में एनडीए की Government आने के बाद इन्हें फिर से शुरू किया गया.
–
एएमटी/डीकेपी