
भुवनेश्वर, 19 अप्रैल . उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुए ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा है और इसी के साथ 61वें ब्यूटी पेजेंट को नई मिस इंडिया भी मिल रही है.
खिताब जीतने के बाद ही social media पर साध्वी सतीश सैल छाई हुई हैं, जबकि Maharashtra की राजनंदिनी फर्स्ट रनर-अप रही, और सेकंड रनर-अप जम्मू-कश्मीर की अद्वैता रही. ब्यूटी पेजेंट में चार-चांद लगाने के लिए Bollywood के कई बड़े चेहरों को देखा गया.
61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में पहुंची Actress ज़ीनत अमान कहती हैं, “भुवनेश्वर में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यह एक खूबसूरत जगह है, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, और खाना भी बहुत स्वादिष्ट है. मेरे लिए फेमिना मिस इंडिया बहुत खास रहा है क्योंकि मैंने भी इसी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और India को रिप्रेजेंट किया था.”
Bollywood Actress और निर्माता नेहा धूपिया ने से कहा,, “भुवनेश्वर में आकर बहुत अच्छा लग रहा है. इस आयोजन की भव्यता देखकर बहुत खुशी हो रही है. यह कितना खास पल है. हमें यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद, और यहां होना वाकई अद्भुत है.”
ब्यूटी पेजेंट में पहुंचे कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के लिए शो बहुत खास रहा. उन्होंने से खास बातचीत में कहा, “यह फेमिना मिस इंडिया की कहानी है. यह फेमिना मिस इंडिया 2026 का 61वां संस्करण है और भुवनेश्वर मेजबान शहर है. मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है. मैं यहां कई बार आ चुका हूं. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यहां सिर्फ खूबसूरती ही मायने नहीं रखती, बल्कि व्यक्तित्व भी मायने रखता है.”
वहीं Bollywood गायक जुबिन नौटियाल ने ब्यूटी पेजेंट में अपनी खूबसूरत आवाज से सभी का दिल धड़का दिया. सिंगर के लिए भुवनेश्वर आना भी खास है, क्योंकि ये स्थान उन्हें घर जैसा फील देता है. उन्होंने कहा, “भुवनेश्वर मुझे घर जैसा लगता है. मैं अक्सर यहां शो के लिए आता हूं. इस बार फेमिना मिस इंडिया का आयोजन भुवनेश्वर, Odisha में हो रहा है, जो हम सभी के लिए एक बहुत ही खास पल है. मुझे यहां आकर और फेमिना मिस इंडिया में प्रस्तुति देकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है.”
फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले के अवसर पर Actress और डांसकर लॉरेन गॉटलिब भी पहुंची. उन्होंने अनुभव शेयर करते हुए कहा, “यह पहली बार यहां आयोजित हो रहा है, और यहां आकर बहुत खुशी महसूस हो रही है.”
–
पीएस/एएस