महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वालों का हो रहा पर्दाफाश: दिलीप घोष

New Delhi, 19 अप्रैल . भाजपा नेता दिलीप घोष ने महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोष ने कहा कि इस बिल ने उन पार्टियों का असली चेहरा उजागर कर दिया है, जो लंबे समय से महिला सशक्तीकरण और अधिकारों की बात करती रही हैं.

दिलीप घोष ने समाचार एजेसी से बात करते हुए कहा, “महिला आरक्षण बिल ने उन कई पार्टियों का पर्दाफाश कर दिया है जो अक्सर महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के अधिकारों की बात करती हैं. उन्होंने इस बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे यह साफ होता है कि वे महिलाओं के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं और कुछ नहीं.”

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं. यह भी महिलाओं को आगे लाने के लिए बहुत जरूरी कदम था, लेकिन इसमें विपक्ष का समर्थन नहीं मिला. विपक्ष देशहित में काम नहीं करता है.”

दिलीप घोष ने कहा, “ममता बनर्जी महिलाओं को 1500 रुपए देकर उनके वोट खरीदना चाहती हैं. उन्हें महिलाओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है. पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था जीरो हो गई है. जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है. जनता बिलकुल परेशान है, इसीलिए इस बार भाजपा को ला रही है. जनता को भी पता है कि कौन सी पार्टी इनका विकास कर सकती है.”

महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित न हो पाने पर Prime Minister Narendra Modi के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा, “हमारे Prime Minister ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए हम आरक्षण विधेयक को लागू करेंगे और यह निश्चित रूप से लागू होगा. अभी इसे पारित करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समर्थन नहीं था. जिन लोगों ने इसे रोका, विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी ने, उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे.”

भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा, “India Government ने ईरानी सेना द्वारा हमारे जहाज पर की गई गोलीबारी को गंभीरता से लिया है. हमारी ओर से विरोध दर्ज कराया गया है और ईरानी दूतावास के साथ बातचीत चल रही है. उम्मीद है कि इसका कोई न कोई समाधान जरूर निकलेगा.”

एसएके/वीसी

Leave a Comment