इजरायल डिफेंस फोर्स ने की आम लोगों पर हमलों की निंदा, ईरान को बताया ‘टेरर स्टेट’

New Delhi, 1 मार्च . अमेरिका-इजरायल के हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से मध्य पूर्व के कई हिस्सों में तनाव बढ़ गया है. सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद जारी ईरान के हमलों के बीच इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने ईरानी Government को एक टेरर स्टेट बताया और कहा कि‍ ईरानी Government आम लोगों को न‍िशाना बना रही है.

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा, “ऑपरेशन ‘रोअरिंग लायन’ की शुरुआत से ही ईरानी Government आम लोगों को निशाना बना रही है. हम जानते हैं कि यह उनकी रणनीत‍ि है. अपने हालिया हमले में उन्होंने बेत शेमेश कम्युनिटी के कई आम लोगों को मार द‍िया. ईरानी Government एक टेरर स्टेट है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भेजता हूं.”

इंटरनेशनल स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा कि हम इस खून के प्यासे टेरर स्टेट से इन क्षमताओं को हटाने के लिए हर संभव कोशिश करते रहेंगे.

इजरायल रक्षा बल ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर ल‍िखा क‍ि ईरानी Government ने सीधे बेत शेमेश के आम लोगों के इलाके की तरफ मिसाइलें दागीं, जिससे बेगुनाह लोग मारे गए. ईरानी Government जानबूझकर आम लोगों को टारगेट करती है, जबकि हम ठीक आतंकी ठिकानों को टारगेट करते हैं. यह एक ऐसी Government है जो आम लोगों की मौत को अपनी जंग की तरकीब के तौर पर इस्तेमाल करती है. हम इसी के खिलाफ हैं.

वहीं, इजरायली Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी नागरिकों से सड़कों पर निकलने की अपील की. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “आने वाले दिनों में, हम आतंकवादी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे. हम ईरान के बहादुर लोगों के जुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात बनाएंगे और इसी वजह से, मैं एक बार फिर आपसे कहता हूं, ईरान के नागरिकों, इस मौके को हाथ से जाने मत दीजिए. यह एक ऐसा मौका है, जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है. खाली मत बैठिए, क्योंकि आपका पल जल्द ही आएगा.’”

दूसरी तरफ ईरान के President मसूद पेजेशकियन का कहना है क‍ि इजरायल और अमेरिका के हमलों का बदला लेना हमारा कानूनी हक भी है और ज‍िम्‍मेदारी भी. उन्‍होंने कहा क‍ि सुप्रीम लीडर खामेनेई को दुनिया के सबसे बुरे दुश्मन के हाथों मारा गया.

पेजेशकियन ने कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान इस ऐतिहासिक जुर्म के गुनहगारों और कमांडरों के खिलाफ बदला लेने को अपनी जिम्मेदारी और कानूनी हक मानता है और इस बड़ी जिम्मेदारी और फर्ज को पूरी ताकत से पूरा करेगा.”

एवाई/एबीएम

Leave a Comment