Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: महुआ बीनने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक अन्य गंभीर घायल

Madhya Pradesh: महुआ बीनने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक अन्य गंभीर घायल

शहडोल, 20 जून . Madhya Pradesh के शहडोल जिले में Saturday को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और उसकी आठ वर्षीय भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Police के अनुसार, पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव निवासी 50 वर्षीय इट्टो बाई गोंड अपनी आठ वर्षीय भतीजी सफीना सिंह और एक अन्य महिला के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर महुआ बीनने गई थीं. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई.

बताया गया कि पेड़ के पास अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से इट्टो बाई और सफीना सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरी महिला को बिजली का तेज झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों और Police को सूचना दी. पपौंध थाना Police मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब Madhya Pradesh में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 38 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, Bhopal , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है.

विदिशा, राजगढ़, गुना और रायसेन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं सीहोर और आगर-मालवा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी Madhya Pradesh नहीं पहुंचा है और फिलहाल तेलंगाना के आसपास रुका हुआ है. यदि अगले दो-तीन दिनों में इसकी गति बढ़ती है तो मानसून 25 जून के आसपास राज्य में प्रवेश कर सकता है, जो सामान्य तिथि से करीब 8 से 10 दिन की देरी होगी.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और जलाशयों के पास जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

–

डीएससी

Share