
Bhopal , 23 मई . Madhya Pradesh ने इस सीजन में गेहूं खरीद के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. राज्य में अब तक करीब 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसके साथ Madhya Pradesh देश में पंजाब के बाद दूसरा सबसे बड़ा गेहूं खरीदने वाला राज्य बन गया है. राज्य Government ने Saturday को जारी बयान में यह जानकारी दी.
Government के अनुसार, इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर रिकॉर्ड 13.1 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया है. इसके साथ ही Madhya Pradesh देश के उन प्रमुख राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे ज्यादा किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिला है.
राज्य Government ने अब तक किसानों के बैंक खातों में सीधे 20,680 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दी है. किसानों को प्रति क्विंटल 2,625 रुपए का भुगतान किया जा रहा है. इसमें केंद्र Government द्वारा तय 2,585 रुपए एमएसपी और Madhya Pradesh Government की ओर से दिया जा रहा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस शामिल है.
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस उपलब्धि का श्रेय Chief Minister मोहन यादव की सक्रिय पहल और लगातार निगरानी को दिया. उन्होंने कहा कि कोविड काल को छोड़ दें तो पिछले 10 वर्षों में यह सबसे बड़ी समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी है.
मंत्री ने बताया कि शुरुआत में गेहूं खरीद का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन रखा गया था, लेकिन राज्य Government की प्रभावी मॉनिटरिंग और लगातार प्रयासों के चलते केंद्र Government ने इसे बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया.
Chief Minister मोहन यादव खुद लगातार खरीदी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कई खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया और वहां तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता तथा किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर भुगतान प्रक्रिया और अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली.
किसानों को राहत देते हुए Chief Minister ने स्लॉट बुक करा चुके किसानों के लिए खरीदी की अंतिम तारीख 28 मई तक बढ़ा दी है. Government ने खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी है. जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन को अतिरिक्त कांटे लगाने के अधिकार भी दिए गए हैं.
इसके अलावा, तौल पर्ची जारी करने का समय रात 10 बजे तक और भुगतान वाउचर जारी करने का समय आधी रात तक बढ़ाया गया है. किसानों की सुविधा के लिए सप्ताह में छह दिन खरीदी का काम जारी रखा जा रहा है.
Government का कहना है कि सभी खरीदी केंद्रों पर बारदाने, तौल कांटे, हम्माल, कंप्यूटर, गुणवत्ता जांच उपकरण और सफाई व्यवस्था जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
–
वीकेयू/वीसी