
Lucknow, 22 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में शामिल आदित्य श्रीवास्तव के परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का कहना है कि आदित्य बिल्डिंग के अंदर फंस गए थे और धुएं के कारण दम घुट गया, जिससे उनकी जान चली गई.
विशाल श्रीवास्तव ने हादसे के बारे में बताया कि आदित्य उनके बुआ के बेटे थे. उन्होंने कहा कि इस हादसे में आदित्य की मौत हो गई. हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वह बिल्डिंग के अंदर फंस गए थे और संभवतः धुएं की वजह से उनकी जान चली गई.
वहीं, आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव ने बेटे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा उनके परिवार के लिए कभी न भरने वाला घाव बन गया है. उन्होंने बताया कि आदित्य को इसी साल जनवरी में नौकरी मिली थी और वह अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित था.
कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि सब खत्म हो गया. मेरा बेटा वहां नौकरी करने गया था. उसका लंच टाइम दोपहर एक से दो बजे के बीच होता था. वह लंच करके करीब 10 मिनट पहले ही वापस ऑफिस पहुंच गया था. दो बजने में लगभग 10 मिनट बाकी थे, तभी वहां आग लग गई. अगर वह कुछ देर बाद पहुंचता तो शायद उसकी जान बच जाती.
मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे का शरीर आग से नहीं जला था. उनकी मौत धुएं से दम घुटने से कारण हुई है.
योगी Government ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50,000 रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. हादसे के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. इसके साथ ही किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से भेंट की और चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की.
इसी बीच Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि हादसे को लेकर सीएम योगी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की गई, जिसमें दुर्घटना की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गई. मीटिंग में सीएम योगी के निर्देश पर Lucknow अग्निकांड मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.
विशेष जांच दल में अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग अमृत अभिजात को शामिल किया गया है, जबकि दूसरे सदस्य के रूप में Lucknow जोन के अपर Police महानिदेशक प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है. Chief Minister ने जांच दल को घटना की विस्तृत जांच कर सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.
–
पीएसके/एबीएम