Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में माओवादी के हथियार और विस्फोटक बरामद, पुलिस ने 5 आग्नेयास्त्र किए जब्त

Maharashtra: गढ़चिरौली में माओवादी के हथियार और विस्फोटक बरामद, Police ने 5 आग्नेयास्त्र किए जब्त

पुणे, 27 अक्टूबर . Maharashtra के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Police ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है. Police ने मौके से कुल 5 आग्नेयास्त्रों सहित बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की. अभियान के दौरान दो विस्फोटक उपकरणों सहित विभिन्न माओवादी सामग्रियों को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया.

Police के अनुसार, वांगेतुरी Police थाना क्षेत्र के अंतर्गत माचुवंचा के जंगल में माओवादियों द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर Tuesday की सुबह गढ़चिरौली के Police अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के लिए गढ़चिरौली के विशेष अभियान दल की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की एक टीम को जंगल में तलाशी के लिए रवाना किया गया था.

तलाशी के दौरान बम निरोधक दस्ते ने जंगल के संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की. इस दौरान 12 क्लेमोर, एक 12 बोर राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफल और एक एयर गन बरामद की गईं. इसके अलावा, एक बोतल में रखी विस्फोटक सामग्री, एक जीवित क्लेमोर विस्फोटक, एक वायरलेस माइक सेट, हथियार का एक लोअर हैंडगार्ड, 100 सुतली बम तथा माओवादी वर्दी के हरे कपड़े की पांच जोड़ियां सहित अन्य सामग्री जब्त की गई.

Police के मुताबिक, माओवादी पूर्व में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से जंगल के दुर्गम इलाकों में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखते थे. इन सामग्रियों का इस्तेमाल नक्सल सप्ताह, चुनाव और अन्य अवसरों पर सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले करने के लिए किए जाने की आशंका रहती थी.

यह कार्रवाई Police अधीक्षक एम. रमेश के आदेश और मार्गदर्शन में अपर Police अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा, अपर Police अधीक्षक गोकुल राज जी., अपर Police अधीक्षक अहेरी (प्राणहिता) हर्षवर्धन बी. जे. तथा Police उप अधीक्षक (अभियान) सुनील उईके की देखरेख में पूरी की गई. अभियान में विशेष अभियान दल, इंटेलिजेंस सेल और बम निरोधक दस्ते के जवान शामिल थे.

Police अधीक्षक एम. रमेश ने सफल कार्रवाई के लिए अभियान में शामिल जवानों की सराहना की.

–

डीके/डीकेपी

Share