
Lucknow, 22 जून . Lucknow के अलीगंज इलाके के पुरानिया में Monday को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र इमारत के अंदर फंस गए थे. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और तेजी से बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया. Prime Minister मोदी, उपPresident सीपी राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के Lucknow में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि Lucknow के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के Lucknow में हुई अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है. मेरी हार्दिक संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
इस हादसे में मृतकों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. आसपास के इलाके में घटना से दहशत फैल गई और आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है.
जानकारी के अनुसार इमारत के अंदर चल रहे एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से पूरा परिसर तेजी से घने धुएं से भर गया और छात्रों और अन्य उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने की कोशिश में कुछ लोग ऊपरी मंजिलों और छत से कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में सबसे पहले इमारत से धुआं उठता देखा गया और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.
आग और धुएं से निकास मार्ग अवरुद्ध होने के कारण, घबराए हुए छात्र खिड़कियों और छत की ओर भागे. कुछ ने तो अपनी जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी.
दमकल, Police और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. जिला मजिस्ट्रेट और Police आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद थे.
–
एमएस/एबीएम