सेशेल्स में भारतीयों का प्यार और योगदान, दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत कड़ी: पीएम मोदी

विक्टोरिया, 27 जून . तीन द‍िवसीय दौरे पर शन‍िवार को सेशेल्स पहुंचे Prime Minister Narendra Modi ने प्रवासी भारत‍ीयों की ओर से किए गए शानदार स्‍वागत पर आभार व्‍यक्‍त क‍िया. पीएम ने कहा क‍ि भारतीय प्रवासी समुदाय लंबे समय से दोनों देशों के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रहा है.

पीएम मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट करते हुए कहा, ”शन‍िवार शाम सेशेल्स में भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया. India के प्रति उनका गहरा लगाव और सेशेल्स की तरक्की में उनका अहम योगदान वाकई तारीफ के काबिल है. भारतीय समुदाय लंबे समय से हमारे दोनों देशों के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रहा है, जिससे लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत हुए हैं और हमारी साझा यात्रा और बेहतर हुई है.”

पीएम मोदी के सेशेल्‍स पहुंचते ही हवाई अड्डे पर उनका स्वागत President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने किया. इसके बाद Gujaratी पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. वहीं, Prime Minister मोदी और President हर्मिनी की ‘कार यात्रा’ ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया.

पीएम ने कलाकारों संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए कहा, “अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव. सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है.”

President पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उनका आभार व्‍यक्‍त क‍िया.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है. हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है.”

Prime Minister मोदी ने सेशेल्स की राजकीय यात्रा की शुरुआत में President पैट्रिक हर्मिनी के साथ विक्टोरिया स्थित ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन’ का दौरा किया.

बोटैनिकल गार्डन में Prime Minister मोदी ने बड़े उत्साह से विशाल कछुओं को खाना खिलाया. इनमें 194 साल की उम्र वाला जोनाथन भी शामिल था, जिसे दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है.

इस दौरान Prime Minister मोदी और President हर्मिनी ने गार्डन में एक पौधा भी लगाया.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment