हिंद महासागर में नौवहन की सुरक्षा पर भारत का फोकस, सेशेल्स को सौंपा ‘हाईस्पीड पेट्रोल वेसल’

विक्टोरिया, 27 जून . हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करते हुए India ने सेशेल्स को एक ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘पीएस लेस्पवार’ सौंपा. सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्‍स के President पैट्रिक हर्मिनी को ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सौंपा.

Prime Minister Narendra Modi ने अपनी सेशेल्स की यात्रा के दौरान सहयोग की दृष्‍ट‍ि से India की ओर से यह पोत सेशेल्स कोस्ट गार्ड को दिया. यह हाईस्‍पीड पोत समुद्री निगरानी, तस्करी और समुद्री डकैती रोकने में अहम भूमिका निभाएगा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “एक खास पहल के तहत Prime Minister Narendra Modi ने ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘पीएस लेस्पवार’ President डॉ पैट्रिक हर्मिनी को सौंपा. यह एफपीवी सेशेल्स की समुद्री निगरानी और ईईजेड पेट्रोलिंग क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगा.”

यह पोत एक हाई-स्पीड गश्‍ती पोत है, जो सेशेल्‍स की नौवहन की सुरक्षा को मजबूती देगा. समुद्री सुरक्षा के ल‍िहाज से गश्‍ती पेट्रोल काफी महत्‍वपूर्ण होती है. यह तेज रफ्तार गश्ती पोत सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त की क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगा. समुद्री डाकुओं और समुद्री तस्‍करी को रोकने के ल‍िए गश्‍ती पेट्रोल की काफी जरूरत होती है. India की यह भेंट सेशेल्‍स की उसी सुरक्षा को मजबूती देगा.

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया क‍ि India के विजन ‘महासागर’ के तहत India और सेशेल्स अपनी मजबूत रक्षा साझेदारी को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा मिल रहा है.

India लगातार अपने ‘महासागर’ व‍िजन के तहत सुरक्ष‍ित नौवहन पर जोर द‍ेता रहा है. इसी के तहत यह समुद्री गश्‍ती पोत सौंपा गया है. यह पोत India में गोवा श‍िपयार्ड की न‍िगरानी में तैयार क‍िया गया है.

प्रवक्ता जायसवाल ने बताया क‍ि Prime Minister मोदी ने सेशेल्स को छह एंबुलेंस, दस यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल बोट्स भी सौंपे. ये सुविधाएं सेशेल्स के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान देंगी.

इससे पहले Prime Minister मोदी ने सेशेल्स की राजकीय यात्रा की शुरुआत में President पैट्रिक हर्मिनी के साथ विक्टोरिया स्थित ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन’ का दौरा किया. बोटैनिकल गार्डन में Prime Minister मोदी ने बड़े उत्साह से विशाल कछुओं को खाना खिलाया. इनमें 194 साल के जोनाथन भी शामिल था, जिसे दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है.

इस दौरान Prime Minister मोदी और President हर्मिनी ने गार्डन में एक पौधा भी लगाया. इसके बाद उन्होंने वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की. कर्मचारियों ने उन्हें बोटैनिक्ल गार्डन के पेड़-पौधों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment