Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर युवक ने जान दी

भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात, मां पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर युवक ने जान दी

Bhopal  में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर युवक ने जान दी

Bhopal , 2 नवंबर . Madhya Pradesh को झकझोर देने वाली एक भयावह घटना में Bhopal में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने घर पर मां, पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. Police की शुरुआती जांच में Monday को यह जानकारी सामने आई.

Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में Monday को एक दुखद घटना सामने आई. शुरुआत में इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा था लेकिन शुरुआती जांच के बाद मामला कुछ अलग ही निकला. जांच से पता चला कि नरेंद्र साहू ने कथित तौर पर अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद भी जान दे दी.

Bhopal में गौर मैरिज गार्डन इलाके के पास एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में परिवार के चार सदस्यों के शव मिले. उनके गले कटे हुए थे.

बाद में, सुखिया सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां इलाके में एक रेलवे ट्रैक से नरेंद्र साहू का शव बरामद किया गया. मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में हुई है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नरेंद्र साहू ने कथित तौर पर अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी.

मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है. सूचना मिलने के बाद Police की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की. मौत का सही कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Police अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम का सही पता चल सकेगा.

Police यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हत्याओं के पीछे क्या मकसद था और किन परिस्थितियों में नरेंद्र साहू की मौत हुई.

Police यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या नरेंद्र साहू किसी मानसिक या आर्थिक दबाव में थे या फिर कोई पारिवारिक विवाद था, जिसके चलते उन्होंने अपने पूरे परिवार को खत्म करने और फिर खुद भी जान देने जैसा खौफनाक कदम उठाया. इस भयावह मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

–

एससीएच/पीएम

Share