बिहार: मंत्री प्रमोद कुमार ने नव-नियुक्त अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Patna, 30 जून . बिहार Government के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने Tuesday को सचिवालय स्थित दोनों विभागों के कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने पांच नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारियों और एक अनुकंपा आश्रित निम्नवर्गीय लिपिक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह तथा निदेशक (खान) मनेश कुमार मीणा मौजूद रहे.

इसके बाद कला एवं संस्कृति विभाग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रमोद कुमार ने विभाग के 9 नव-नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

मंत्री ने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि युवाओं को Governmentी सेवा में अवसर प्रदान करना राज्य Government की प्राथमिकताओं में शामिल है और नव-नियुक्त कर्मियों से अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

कला एवं संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में विभागीय सचिव प्रणव कुमार, अतिरिक्त सचिव रूबी, निदेशक कृष्ण कुमार तथा संयुक्त सचिव महमूद आलम भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि दोनों विभागों के लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. इससे पहले भी हमने अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए थे. मेरे विभाग के जरिए Government को राजस्व भी प्राप्त होता है. ये अधिकारी जब अपने-अपने क्षेत्र में जाएंगे तो Government को और भी राजस्व की प्राप्ति होगी.

उन्होंने कहा कि बिहार में 26 संग्रहालय हैं, जिनकी देखरेख हमारा विभाग करता है. इसके लिए हमने सहायक कला संग्रहालय पदों पर नियुक्त लोगों को आज नियुक्ति पत्र दिया है. ये सभी हमारे संग्रहालयों की देखरेख करेंगे. बिहार के संग्रहालय देश में उत्कृष्ट कोटि के हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारे विभाग के अधिकारियों से जुड़ी शिकायतें आती हैं तो इससे यह भी पता चलता है कि अधिकारी काम कर रहे हैं. हम शिकायतों को हल्के में नहीं लेते, बल्कि उसकी समीक्षा करते हैं. विभाग के अधिकारी काम कर रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. उनका काम फाइलों और आंकड़ों में दिखाई दे रहा है.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment