सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद बोले- विपक्षी पार्टियां देश में फैलाना चाहती हैं दंगा

New Delhi, 2 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.

से बातचीत करते हुए BJP MP भोला सिंह ने कहा, “कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां देश में अराजकता फैलाना चाहती हैं. वे लगातार किसी न किसी मुद्दे पर Government और चुनाव आयोग पर आरोप लगाती रहती हैं, लेकिन विकास के मामले में Government से चर्चा करने के लिए उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. अब उनका पूरा ध्यान इस बात पर है कि इस मुद्दे को लेकर कैसे भ्रम पैदा किया जाए. अगर उन्हें लगता है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए, तो उन्हें कांग्रेस-शासित राज्यों में अपनी Governmentें भंग कर देनी चाहिए और फिर से चुनाव कराने चाहिए. क्योंकि अगर निष्पक्षता नहीं थी, तो वहां भी निष्पक्षता नहीं रही होगी, क्या राहुल गांधी निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं जीते? अगर उन्हें शक है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं थे या वोटों में हेरफेर हुई थी, तो राहुल गांधी को एक बार इस्तीफा दे देना चाहिए.”

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने कहा, “आज गांधी जयंती है, Government को आईना देखने का वक्त है कि गांधी जयंती के दिन गांधी से कितना दूर गोडसे के रास्ते पर देश को ले जाया जा रहा है. आज बापू होते तो उन्हें शर्म आ रही होती कि किन लोगों के हाथों में सत्ता है. आपका डर इस बात को दिखाता है कि गांधी जयंती के दिन सारे रास्ते बंद कर दिए गए. यह कुर्सी जाने का संकेत है.”

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, “एसआईआर को लेकर जिस तरह से इस देश में तमाशा हो रहा है, लाखों-करोड़ों लोगों के नाम काटे जा रहे हैं. ऐसे में जनता और छात्र क्या करेंगे, वे मजबूरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्र Government को उनकी बात मान लेनी चाहिए और ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को हटाना चाहिए. इससे Government की बदनामी हो रही है और देश को परेशानी हो रही है. यही वजह है कि जेन-जी और Political दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं.”

कांग्रेस सांसद जय प्रकाश ने कहा, “ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है. ज्ञानेश कुमार देश के लोकतंत्र में एक बहुत ऊंचे पद पर हैं. वह पूरे लोकतंत्र के संरक्षक थे. फिर भी, देखिए कि देश के कई राज्यों में क्या हुआ? चाहे वह Haryana हो, Maharashtra, बिहार या पश्चिम बंगाल.”

सीपीआई सांसद पी. संतोष ने कहा, “यह काफी सफल रहा है क्योंकि दिल्ली की हर गली और हर कोने में, आप जानते हैं, जंतर-मंतर जैसा माहौल बन गया है. सिर्फ एक जंतर-मंतर नहीं, आप जहां भी जाएं, आपको जंतर-मंतर जैसा नजारा दिखेगा. यही इस विरोध मार्च का असर है. और हर जगह, आप जानते हैं, Police प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह विरोध और तेज़ होता जा रहा है. ज्ञानेश कुमार और उनके साथियों को यह सच्चाई समझनी चाहिए. और इस्तीफे के बिना, आप जानते हैं, कोई समाधान नहीं निकलेगा. आने वाले दिनों में यह विरोध इसी तरह जोर-शोर से जारी रहेगा.”

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment