सीजेपी कांग्रेस के इशारे पर कर रही प्रदर्शन : भाजपा

Mumbai , 2 अक्टूबर . Maharashtra की राजधानी Mumbai में सीजेपी द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेताओं ने इस प्रदर्शन को अराजक बताया है, तो वहीं सीजेपी ने कहा है कि वे अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इस पर भाजपा नेता राम कदम ने से कहा, “लोकतंत्र में हर दल को आंदोलन करने का अधिकार है. शिवाजी पार्क का मैदान चुनकर क्या सीजेपी लोगों को परेशान करना चाहती है, क्योंकि वहां बगल में ही अस्पताल है. क्या वे मरीजों को तकलीफ पहुंचाना चाहते हैं? क्या मंशा है उनकी? आंदोलन करने की कई और जगह हैं.”

उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी कांग्रेस के इशारे पर यह प्रदर्शन कर रही है. बिना प्रमाण के ये देश की संवैधानिक संस्था को बदनाम करना चाहते हैं.

वहीं Maharashtra Government के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सीजेपी के प्रदर्शन पर कहा, “मैं आपको फिर से बता रहा हूं कि यह विरोध प्रदर्शन नहीं है, यह एक अराजक आंदोलन है. यह अब एक Political पार्टी बन गई है. अगर यह Political पार्टी अपने दम पर अपनी राजनीति करती, तो कोई समस्या नहीं होती. लेकिन जिस तरह से एक-एक करके सभी संवैधानिक पदों को चुनौती दी जा रही है, India के आम लोगों को यह समझने की जरूरत है कि इसके बाद क्या हो सकता है.”

दूसरी तरफ सीजेपी नेता प्रणय अहीर ने कहा, “आम नागरिक के तौर पर हमें इजाजत लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन कुछ सत्ताधारी Political दलों को सेकेंडों में इजाजत मिल जाती है. आपने देखा होगा कि भाजपा ने यहां कितने कार्यक्रम किए हैं. उन्हें इजाजत कैसे मिल जाती है? हम अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, फिर भी हमें इस बुनियादी चीज के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.”

बता दें कि सीजेपी Mumbai में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि ज्ञानेश कुमार देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हैं. उन्होंने कहा था, “मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद Government तय कर रही है कि किसे वोट देने की अनुमति होगी और किसे नहीं. क्या ऐसी व्यवस्था को लोकतंत्र कहा जा सकता है.”

–

वीकेयू/एएस

Leave a Comment