
Lucknow, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर Thursday को पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भरोसा जताया है कि बंगाल की जनता विकास के मुद्दे पर वोट करेगी और भाजपा की Government बननी तय है.
मीडिया से बातचीत के दौरान उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम लोगों को पूरा विश्वास है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल होगा. अगर पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलता है, तो जैसे भाजपा की 2014 और 2017 में उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हुई थी, उसी तरह 2026 में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की होगी और वहां कमल खिलेगा. सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि निडर होकर वोट करें.
Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने निरंतर देखें, लेकिन जब 2027 का रिजल्ट आएगा, तो वो चारों खाने चित्त नजर आएंगे और सैफई की ओर प्रस्थान करते हुए दिखाई देंगे.
बंगाल में मतदान के दौरान हुई हिंसा पर उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह आशंका कि टीएमसी के गुंडे मतदान के दौरान या उससे पहले अराजकता फैला सकते हैं, आज सच साबित हो गई है. भाजपा ने आयोग को लिखित में शिकायत दी है कि वहां बड़ी हिंसा हो सकती है. टीएमसी के गुंडों ने सोची समझी रणनीति के तहत कायराना हरकत की है. लेकिन, इससे कुछ नहीं होने वाला है. भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही है, टीएमसी को बंगाल से जाना होगा, विकास की मुख्यधारा से बंगाल को जोड़ने के लिए वहां पर भाजपा की Government बनने जा रही है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी. पहले से बेहतर स्थिति होगी.
खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा पूरे तरह से समाजविरोधी है, वे संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करते हैं, सभी संस्थानों पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी रीत रही है. देश की जनता देख रही है समय आने पर जवाब मिलेगा.
–
डीकेएम/एएस