
New Delhi, 23 अप्रैल . India में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने Thursday को कहा कि चौथी भारत-अफ्रीका फोरम समिट 2026 से दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग के नए अवसर खुलेंगे.
उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि India और अफ्रीका दोनों के लिए यह मंच बहुत महत्वपूर्ण है. अफ्रीकी महाद्वीप और India के बीच सदियों पुराने मजबूत ऐतिहासिक संबंध रहे हैं.
मुझे लगता है कि 2008 में पहले भारत-अफ्रीका फोरम समिट का उद्घाटन, उसके बाद 2011 में दूसरा और 2015 में तीसरा समिट, जिसमें मैंने दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भाग लिया था, ने भारत-अफ्रीका सहयोग के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया है.
हालांकि, बीते एक दशक से कई कारणों के चलते यह समिट नहीं हो पाया था, जिसमें कोविड भी एक कारण था.
चौथा भारत-अफ्रीका फोरम समिट 28 से 31 मई के बीच New Delhi में प्रस्तावित है.
सूकलाल ने समाचार एजेंसी को बताया कि अफ्रीका विश्व के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में से एक है, और India सबसे तेजी से विकसित हो रही प्रमुख अर्थव्यवस्था है. अफ्रीकी महाद्वीप भी तीव्र गति से विकास कर रहा है. हमारे सामने विकास संबंधी समान चुनौतियां और अपने देशों और अपने लोगों के लिए समान आकांक्षाएं हैं.
सूकलाल ने कहा कि मुझे लगता है कि पिछले समिट के आधार पर इस शिखर सम्मेलन में कई क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. वैश्विक शासन सुधारों और संयुक्त राष्ट्र, सुरक्षा परिषद, ब्रेटन वुड्स संस्थानों और विश्व व्यापार संगठन सहित बहुपक्षीय प्रणाली के सुधारों सहित सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतरता देखने को मिलेगी.
हम आतंकवाद सहित अपनी साझा सुरक्षा चुनौतियों का भी समाधान करेंगे, जिसका सामना अफ्रीकी महाद्वीप में भी किया जा रहा है. साथ ही, विकास पहलों पर काम करेंगे, विशेष रूप से उन प्रमुख क्षेत्रों में जहां India और अफ्रीका ने पिछले एक दशक में मिलकर काम किया है.
India में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त ने आगे कहा कि इसमें शिक्षा और कौशल विकास शामिल हैं. पिछले शिखर सम्मेलन में, India ने अफ्रीका को 50,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की थीं, और अब तक अफ्रीकी महाद्वीप को 85,000 से अधिक छात्रवृत्तियां और कौशल प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जा चुके हैं. मुझे लगता है कि यह शिखर सम्मेलन इस पर और आगे बढ़ेगा, क्योंकि शिक्षा और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं. अफ्रीका में उपलब्ध विशाल अवसरों का लाभ उठाने के लिए हमारी युवा आबादी के कौशल विकास और शिक्षा में India एक महत्वपूर्ण भागीदार हो सकता है.
समिट में दक्षिण अफ्रीका के भाग लेने पर सुखलाल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका की ओर से उच्च स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, साथ ही एक सशक्त व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेगा. हम इसे न केवल महाद्वीपीय और भारतीय स्तर पर, बल्कि दक्षिण अफ्रीका और India के बीच द्विपक्षीय स्तर पर भी साझेदारी को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखते हैं.
–
एबीएस/