
बेलूरमठ, 23 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने बेलूरमठ में रोड शो किया. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए रास्ते के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा थे. खास बात यह रही कि पीएम मोदी को देखने के लिए युवाओं की भी बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी.
पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए घंटे भर से इंतजार कर रहीं कुछ महिलाओं ने के साथ बातचीत की.
एक महिला ने कहा कि आधे घंटे से इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी को देखकर बहुत अच्छा लगा.
एक अन्य महिला ने बताया कि हम तीन घंटे से इंतजार कर रहे थे. बहुत देर बाद उन्हें देखा. वह हमारे देश के Prime Minister हैं, इसलिए उन्हें देखने के लिए परेशानी झेलनी पड़े तो हमें कोई दिक्कत नहीं है.
एक शख्स ने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रदेश में नई Government बनाने का इरादा कर लिया है. बंगाल में बदलाव जरूर आएगा. सभी वर्गों के लिए भाजपा की Government काम करेगी.
एक अन्य महिला ने कहा कि पीएम मोदी को देखने के लिए एक घंटे से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार उन्हें देखा तो मन को संतोष हुआ. उन्होंने कहा कि हम लोग यहां भरोसा दिलाने के लिए मौजूद थे कि बंगाल में परिवर्तन होना चाहिए. यहां भाजपा की Government बननी चाहिए क्योंकि मोदी हैं तो विकास मुमकिन है.
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक करीब 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अपने आप में रिकॉर्ड है.
इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता Government पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा Government 2029 के Lok Sabha चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी, लेकिन टीएमसी ने इसके खिलाफ वोटिंग की. टीएमसी ने बंगाल की महिलाओं का हक छीन लिया. बंगाल मां दुर्गा को पूजने वालों की धरती है, टीएमसी ने यहां महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है. अब जनता वोट के जरिए हिसाब पूरा करेगी.
–
डीकेएम/एबीएम