‘पश्चिम बंगाल और असम में कमल खिलने को तैयार’, भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया

New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है. रुझान में भाजपा बंगाल में सीएम ममता बनर्जी का किला ध्वस्त करती हुई दिखाई दे रही है. वहीं, दोनों राज्यों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है. पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की Government बनना इसी असीम विश्वास का प्रतिफल है. जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश Prime Minister के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा.

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय हेतु पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई. सुशासन एवं राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में सीएम योगी ने जहां-जहां चुनाव प्रचार या रोड शो किया, उन विधानसभा सीटों में ज्यादातर पर भाजपा उम्मीदवार लीड कर रहे हैं.

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “बंगाल ने चुनी विकास की रफ्तार, खिला कमल, बनेगी डबल इंजन Government.” पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. निश्चित रूप से Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दृढ़ प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है. यह विजय Prime Minister के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है.”

उन्होंने अगले पोस्ट में लिखा, “विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल.” असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर असम की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व, Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा के प्रभावी सुशासन तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक समर्पण ने डबल इंजन Government के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत किया है. असम की जनता ने फिर एक बार तुष्टिकरण और अस्थिरता को नकारते हुए विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रहित को अपना स्पष्ट जनादेश दिया है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश का हर राज्य हो रहा है भगवामय. असम की हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी आ गई भाजपा Government. प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई. ‘जीत का जश्न, झालमुड़ी और रसोगुल्ला के संग’.

एसके/डीकेपी

Leave a Comment