पीएम मोदी को ‘बिंतांग आदिपूर्ण’ सम्मान: लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 7 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किए जाने पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और Union Minister पीयूष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे India के लिए गर्व का क्षण बताया.

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने Prime Minister को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत-इंडोनेशिया के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है. यह सम्मान Prime Minister मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने में उनके योगदान की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है. यह दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता, साझा मूल्यों और आपसी विश्वास को भी मजबूत करता है.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “Prime Minister मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावशाली कूटनीति और India के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की वैश्विक पहचान है. यह सम्मान वैश्विक मंच पर India की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रभाव को रेखांकित करता है.”

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी Prime Minister को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी गतिशील वैश्विक नेतृत्व क्षमता और भारत-इंडोनेशिया के बीच गहरी होती मित्रता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि यह Prime Minister मोदी की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ की सफलता और दोनों देशों की साझा समृद्धि की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.

Prime Minister मोदी को यह सम्मान इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो ने प्रदान किया, जिसे India और इंडोनेशिया के मजबूत होते रणनीतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है.

पीएम मोदी ने इसे करोड़ों भारतीयों का सम्मान बताया. उन्होंने द्विपक्षीय बैठक के बाद कहा, “आज सुबह मुझे बहुत प्यार और सम्मान के साथ इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान करोड़ों भारतीयों का है. यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और हमारे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, गहरे संबंधों को दर्शाता है. मैं President प्रबोवो, इंडोनेशिया Government और यहां के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं.”

केआर/

Leave a Comment