वायु प्रदूषण पर एलजी ने लिखी केजरीवाल को चिट्ठी, बोले-आपके कारण दिल्ली भयानक आपदा से गुजर रही

New Delhi, 23 दिसंबर . दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर उपGovernor वीके सक्सेना ने पूर्व Chief Minister और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. उपGovernor ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति सिर्फ नकारात्मकता और तथ्यहीन प्रोपेगेंडा पर आधारित है.

उपGovernor वीके सक्सेना ने Tuesday को अरविंद केजरीवाल लिखे पत्र में 56 बिंदुओं को रखा. इसमें उन्होंने प्रदूषण के मुद्दे को केजरीवाल की बड़ी बेपरवाही बताया. उपGovernor ने अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी बातचीत का खुलासा किया.

उन्होंने पत्र में लिखा, “मैं मेरे और आपके (अरविंद केजरीवाल) बीच नवंबर-दिसंबर 2022 में हुई चर्चा की तरफ आकर्षित करना चाहूंगा. गंभीर वायु प्रदूषण के बीच मैंने Haryana और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था. पंजाब के Chief Minister को लिखे पत्र की प्रति आपको भी भेजी थी. जब मैंने आपसे इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए इसके समाधान के लिए निर्णायक कदम उठाने को कहा, तो आपने मुझसे कहा था, ‘सर, यह हर साल होता है, 15-20 दिन मीडिया इसको उठाती है. एक्टिविस्ट और अदालतें इसका मुद्दा बनाते हैं और फिर सब भूल जाते हैं. आप भी इस पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए.’ अब इससे अधिक दोहरा रवैया क्या होगा ?”

पत्र में उपGovernor ने लिखा, “यह लगभग 11 साल की आपकी Government की अकर्मण्यता ही थी, जिसके कारण दिल्ली आज इस भयानक आपदा से गुजर रही है. आपने बहुत आसानी से और बहुत ही कम खर्च में, कम से कम दिल्ली की धूल भरी सड़कों की मरम्मत ही करवा दी होती. फुटपाथ और किनारों को कवर करवा दिया होता, तो धूल से उत्पन्न प्रदूषण से दिल्ली को निजात मिल जाती, लेकिन आपने ऐसा जान बूझकर नहीं किया.”

वीके सक्सेना ने कहा कि केजरीवाल Government ने पड़ोसी राज्यों और India Government के साथ टकराव के बजाय अगर आपने समन्वय से काम किया होता, तो दिल्ली आज वायु प्रदूषण की इस आपदा से नहीं गुजर रही होती. अफसोस है कि आपने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया.

उपGovernor ने लिखा, “मुझे आप (केजरीवाल) और आपके सहयोगी निरंतर अपशब्द कहते रहे हैं, क्योंकि मैं दिल्ली के लोगों के हित में काम करता हूं. मेरे काम करने से अगर आपकी अकर्मण्यता उभरकर लोगों के सामने आई है, तो इसमें मेरा कोई दोष नहीं है. अगर काम करने के एवज में किसी को गालियां दी जाने लगें, तो आप स्वयं विचार करें कि काम न करने वाले लोग क्या डिजर्व करते हैं.”

डीसीएच/वीसी

Leave a Comment