
New Delhi, 21 अप्रैल . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Tuesday को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Prime Minister Narendra Modi को लेकर विवादित टिप्पणी की. एआईएडीएमके का भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर हमला बोलते हुए खड़गे ने कहा कि वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वो तो आतंकवादी हैं. खड़गे के इस बयान पर भाजपा के तमाम नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “हर दिन, कांग्रेस अपने बर्ताव में नई गिरावट दिखा रही है और सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने सार्वजनिक आचरण के हर मापदंड को तोड़ दिया और India के चुने हुए Prime Minister, Narendra Modi जी को ‘आतंकवादी’ कहकर देश को शर्मसार कर दिया. देश के इस सबसे बड़े नेता का यह अपमान, उन लाखों लोगों का अपमान है जो मोदी जी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी जैसे नेता को ‘आतंकवादी’ कहना, जिन्होंने पिछले 12 सालों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, बेहद निंदनीय है. जब भी कांग्रेस पीएम मोदी पर अपशब्दों की बौछार करती है, तो India की जनता ही उन्हें जवाब देती है. इस बार भी, जनता ही जवाब देगी.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के लिए ‘आतंकवादी’ जैसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस की गिरती हुई राजनीति की पराकाष्ठा है. यह केवल एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उन 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का भी अनादर है, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना विश्वास व्यक्त किया है.”
उन्होंने कहा, “जब-जब कांग्रेस विकास और तथ्यों के प्रश्नों पर घिरती है, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनके शागिर्द मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं. जब देश की नारी शक्ति कांग्रेस से अपने अधिकारों का हिसाब मांग रही है, तब इस तरह के स्तरहीन बयान सामने आना उसकी हताशा को दर्शाता है.”
नितिन नवीन ने आगे कहा, “ऐसे बयान के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. जब-जब राहुल गांधी और उनके कुनबे ने शब्दों की मर्यादा को लांघा है, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है. इस बार भी देश की जनता जवाब अवश्य देगी.”
–
पीएसके