जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

Mumbai , 15 अप्रैल . मनुष्य की आधुनिक जीवनशैली और विकास की भूख ने उसे इस कदर अंधा कर दिया है कि वह अपनी जड़ों को धीरे-धीरे नष्ट करने पर लगा हुआ है. शहरों को कंक्रीट के जंगलों में बदलने के बाद अब उसकी नजर जंगलों पर है. पर्यटन और घूमने-फिरने के नाम पर लोग जंगलों में प्लास्टिक का कचरा और गंदगी के ढेर छोड़ रहे हैं. यह कचरा वहां के जानवरों और पेड़-पौधों के लिए धीरे-धीरे जहर बन रहा है.

इसी मुद्दे पर ध्यान दिलाते हुए Wednesday को Actor रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें एक बाघ तालाब से पानी पीते हुए दिखाई दे रहा है. शुरू में यह सीन बहुत शांत और खूबसूरत लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, आसपास प्लास्टिक का कचरा साफ नजर आने लगता है.

यह सीन जंगल में फैली इंसानी लापरवाही की कड़वी कच्चाई को दिखाता है कि ऐसे इलाकों तक अब गंदगी पहुंच चुकी है, जहां पहले इंसान की पहुंच बहुत कम थी. Actor ने अपनी पोस्ट के जरिए सभी को संदेश दिया कि जंगल में जो भी चीज हम ले जाते हैं, खासकर प्लास्टिक की बोतलें, थैलियां या अन्य कचरा, उसे कभी भी वहीं नहीं छोड़ना चाहिए.

वीडियो पोस्ट कर Actor ने लिखा, “यह सुंदर है, लेकिन जब तक कि यह सुंदर नहीं रहता. जंगल को हमारे प्लास्टिक की जरूरत नहीं है. उसे हमारे सम्मान की जरूरत है.”

Actor की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. यूजर्स उनकी राय की सराहना कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नहीं थक रहे हैं.

Actor जल्द ही फिल्म ‘ऑपरेशन खुकरी’ में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इसमें वह मेजर जनरल राजपाल पुनिया का किरदार पर्दे पर निभाते दिखाई देंगे. यह फिल्म मेजर जनरल राजपाल पुनिया की पुस्तक पर आधारित है, जो 233 बंधक सैनिकों को बचाने के साहसी अभियान को दर्शाती है.

राहुल मित्रा और रणदीप हुड्डा मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. फिल्म को लेकर अभी बाकी जानकारी सामने नहीं आई है.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment