
New Delhi, 28 जून . संत कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर Sunday को देशभर के कई Political और सामाजिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.
इस मौके पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए संत कबीर दास जी को नमन किया. उन्होंने लिखा, “सत्य, मानवता और समाज सुधार के अग्रदूत, संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. कबीर जी की अमर वाणी समाज को अंधविश्वास और आडंबरों से दूर रहकर सत्य, प्रेम, समानता एवं मानवीय मूल्यों के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है. उनके विचार सदैव समाज में सद्भाव, समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे.”
वहीं पटपड़गंज से विधायक रविंदर सिंह नेगी ने भी संत कबीर दास जी को उनकी जयंती पर नमन किया. उन्होंने कहा, “महान कवि एवं समाज सुधारक संत कबीर दास जी के प्रकटोत्सव की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई.”
छत्तीसगढ़ Government में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कबीर दास जी को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार हमें सत्य, प्रेम, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने समाज में कबीर के संदेशों की प्रासंगिकता पर जोर दिया.
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कबीर दास जी के प्रसिद्ध दोहे “ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय. औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय॥” का उल्लेख करते हुए उन्हें सत्य के अनवरत साधक और सामाजिक कुरीतियों के प्रखर विरोधी के रूप में याद किया.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सत्य के अनवरत साधक, सामाजिक कुरीतियों के प्रखर विरोधी, मानवता, समरसता और प्रेम के अमर संदेशवाहक संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. संत कबीर की वाणी केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कालजयी दिशा है. उनके दोहे हमें अंधविश्वास, पाखंड, जातिगत भेदभाव और संकीर्णता से ऊपर उठकर सत्य, प्रेम, करुणा, समानता और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. आज भी उनका संदेश समाज को आत्मचिंतन, सद्भाव और सामाजिक जागरूकता की ओर अग्रसर करने वाला एक अमिट प्रकाशपुंज है.”
भाजपा नेता बीएल वर्मा ने भी संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सत्य, मानवता और समाज सुधार के अग्रदूत, संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. संत कबीर जी की अमर वाणी समाज को अंधविश्वास और आडंबरों से दूर रहकर सत्य, प्रेम, समानता एवं मानवीय मूल्यों के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है.”
–
पीआईएम/एएस