शनि जयंती पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देश में शांति और खुशहाली की प्रार्थना

New Delhi, 16 मई . शनि जयंती के मौके पर Saturday को देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भगवान शनिदेव से देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. नेताओं ने कहा कि शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली आए और लोग सत्य व धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ें.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ॐ शं शनैश्चराय नमः भगवान श्री शनिदेव जी महाराज की कृपा समस्त जनों पर सदैव बनी रहें. शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय एवं कर्मफल के देवता, सूर्यपुत्र भगवान श्री शनि देव जी के प्राकट्योत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री शनि देव की कृपा सब पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद की अनवरत वर्षा होती रहे, यही कामना है. जय शनि देव!”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ॐ शं शनैश्चराय नमः प्रदेश वासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. न्याय एवं कर्मफल के देवता, भगवान शनिदेव की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है.”

Madhya Pradesh के सीएम डॉ मोहन यादव ने social media एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ॐ शं शनैश्चराय नमः॥ भगवान श्री शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं. शनि महाराज आप सभी के जीवन से समस्त अंधकार दूर कर सुख, समृद्धि और खुशहाली दें. सबके लिए न्याय और सद्मार्ग का पथ प्रशस्त करें, यही प्रार्थना है.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ॐ शं शनैश्चराय नमः समस्त प्रदेशवासियों को पावन शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! न्याय के देवता भगवान शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रत्येक घर में खुशहाली बनी रहे.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर कहा, “ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय के देवता भगवान श्री शनिदेव जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान शनिदेव जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. भगवान से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों को सत्य, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें.”

दिल्ली Government के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय, अनुशासन और कर्मफल के देवता भगवान शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति का वास हो. जय शनिदेव!”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment