
New Delhi, 17 मई . आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Gujarat टाइटंस (जीटी) को 29 रनों से शिकस्त दी. जीटी को जीत दिलाने के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अपना दमखम दिखाया. 28 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही सुदर्शन ने ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया है.
साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में खेले 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 554 रन बना चुके हैं. वहीं, शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में सुदर्शन से सिर्फ 2 रन पीछे हैं. गिल 12 मुकाबलों में 552 रन बनाकर दूसरे नंबर पर काबिज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक 12 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं. विराट कोहली 12 मुकाबलों में 484 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 मुकाबलों में 481 रन बनाकर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 12 मुकाबलों में 477 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में छठे नंबर पर चल रहे हैं, जबकि मिचेल मार्श 467 रन बनाकर सातवें नंबर पर काबिज हैं.
पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है. भुवनेश्वर 12 मुकाबलों में 16.14 की औसत से 22 विकेट निकाले चुके हैं. भुवनेश्वर के ठीक पीछे Gujarat टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चल रहे हैं. रबाडा 13 मुकाबलों में 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 12 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. Lucknow सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 12 मुकाबलों में 16 विकेट के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं. राशिद खान 16 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर बने हुए हैं. कार्तिक त्यागी 12 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाने के साथ पर्पल कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं.
–
एसएम/एएस