पुराने केसों के निपटारे में तेजी लाएगी कोलकाता पुलिस, 360 मामलों की निगरानी के लिए बनाएगी ‘ट्रायल मॉनिटरिंग ऐप’

कोलकाता, 28 जुलाई . पुराने आपराधिक मामलों की सुनवाई में हो रही देरी को कम करने और मुकदमों की प्रगति पर नजर रखने के लिए कोलकाता Police एक विशेष ‘ट्रायल मॉनिटरिंग ऐप’ तैयार कर रही है. इस ऐप के जरिए लंबित मामलों की स्थिति, सुनवाई की प्रगति और अदालतों में चल रही प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी की जाएगी.

कोलकाता Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Tuesday को बताया कि शुरुआती चरण में करीब 360 पुराने विचाराधीन मामलों को इस ऐप के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा. इन मामलों में कई महत्वपूर्ण केस शामिल हैं, जिनका निपटारा लंबे समय से नहीं हो पाया है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, किसी अपराध के बाद आरोपी को गिरफ्तार करना जांच प्रक्रिया का पहला चरण होता है, लेकिन Police की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दोषियों को अदालत से सजा मिले. इसी उद्देश्य से कोलकाता Police मुख्यालय लालबाजार के इंटेलिजेंस विभाग में ‘ट्रायल मॉनिटरिंग सेल’ का गठन किया गया है.

इस सेल ने ऐसे पुराने मामलों की पहचान की है, जिनमें सुनवाई धीमी गति से चल रही है. इनमें कुछ मामले ऐसे भी हैं, जो पहले पश्चिम बंगाल Police के अधीन थे, लेकिन अदालत के निर्देश के बाद उनकी जिम्मेदारी कोलकाता Police को सौंप दी गई है.

चयनित मामलों में वर्ष 2010 का पार्क स्ट्रीट आग हादसा मामला और वर्ष 2011 में धाकुरिया के एक निजी अस्पताल में आग लगने से 89 मरीजों की मौत का मामला भी शामिल है. इसके अलावा शहर के विभिन्न थानों से जुड़े कई अन्य गंभीर मामले भी इस सूची में हैं.

Police के अनुसार, कई मामलों में सुनवाई में देरी के पीछे कई कारण सामने आए हैं. इनमें जांच अधिकारियों का रिटायर होना या उनका तबादला होना, गवाहों का समय पर अदालत में पेश नहीं होना और आरोपियों की अनुपस्थिति जैसी समस्याएं शामिल हैं.

कई मामलों में मुकदमे की शुरुआत से पहले आरोप तय करने की प्रक्रिया भी लंबित है, क्योंकि सभी आरोपी एक साथ अदालत में उपस्थित नहीं हो पाते. इसके चलते कई पुराने मामले वर्षों तक खिंचते रहते हैं.

लालबाजार Police के सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित ‘ट्रायल मॉनिटरिंग ऐप’ में सभी लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी दर्ज होगी. Police अधिकारियों, जांच अधिकारियों, ट्रायल मॉनिटरिंग सेल के सदस्यों, Governmentी वकीलों और संबंधित अधिकारियों को इस ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

ऐप पर किसी भी केस की स्थिति तुरंत देखी जा सकेगी. इसमें यह जानकारी उपलब्ध होगी कि किसी मामले में कितने गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं, कितने गवाहों की गवाही बाकी है, कितने आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और कितने जमानत पर बाहर हैं. इसके अलावा अब तक हुई सुनवाई और अगली तारीख की जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध होगी.

कोलकाता Police का ट्रायल मॉनिटरिंग सेल फिलहाल धीमी गति से चल रहे मामलों की समीक्षा कर रहा है. अधिकारी जांच अधिकारियों और Governmentी वकीलों के साथ बैठक कर देरी के कारणों का पता लगा रहे हैं और उनके समाधान के लिए कदम उठा रहे हैं.

Police का कहना है कि इस डिजिटल पहल का उद्देश्य केवल मामलों की निगरानी करना नहीं, बल्कि न्याय प्रक्रिया को तेज करना और अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाना है. अधिकारियों के मुताबिक, ऐप के लागू होने के बाद पुराने मामलों के निपटारे की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी हो सकेगी.

डीएससी

Leave a Comment