Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

कोलकाता अग्निकांड: बंगाल सरकार मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके के होटलों और लॉज का कराएगी ऑडिट

कोलकाता अग्निकांड: बंगाल Government मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके के होटलों और लॉज का कराएगी ऑडिट

कोलकाता, 19 अगस्त . पश्चिम बंगाल Government ने कोलकाता अग्निकांड के बाद क्षेत्र के सभी होटलों और लॉज का ऑडिट कराने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने Wednesday को यह जानकारी दी.

मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के साथ विस्तार से चर्चा की और यह तय किया गया कि सभी होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस का पूरी तरह से ऑडिट किया जाएगा. चौधरी ने कहा, “हम इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं. नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा.”

कौशिक चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे हैरानी है कि पिछली Governmentों के समय इन होटलों को ट्रेड लाइसेंस कैसे मिल गए? राज्य अग्निशमन सेवा विभाग का मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक बड़ा स्टेशन है. जिस होटल की इमारत में आज सुबह आग लगी, वह उसी अग्निशमन सेवा स्टेशन के बहुत पास थी. उस इमारत की हर मंजिल पर एक अलग होटल या गेस्ट हाउस है. वहां के रास्ते इतने संकरे हैं कि दो लोग भी साथ-साथ चल या खड़े नहीं हो सकते. आपातकालीन निकास के लिए कोई बाहरी सीढ़ी नहीं है.”

उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौत हो गई है. हमारे विभाग के अधिकारियों और फायरफाइटर्स ने लगभग 80 लोगों को बचाया, जिन्हें अस्पताल और रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया. मंत्री कौशिक ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद हमारे अधिकारी और फायरफाइटर्स मौके पर पहुंच गए थे, जिससे लगभग 80 लोगों की जान बचाई जा सकी.

उन्होंने भी कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. होटल के लाइसिंस की जांच कोलकाता Police करेगी. कौशिक चौधरी ने कहा, “आग लगने का अभी ठोक कारण सामने नहीं आया है. फोरेंसिक जांच चल रही है. इस मामले में कार्रवाई होगी. Chief Minister के साथ बातचीत चल रही है.”

–

डीसीएच/

Share