Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

कोलकाता हादसा : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी विधानसभा में देंगे घटना पर विस्तृत बयान

कोलकाता हादसा : Chief Minister  सुवेंदु अधिकारी विधानसभा में देंगे घटना पर विस्तृत बयान

कोलकाता, 25 जून . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी Thursday को राज्य विधानसभा में कोलकाता के ताराताला इलाके में हुई घटना पर एक विस्तृत बयान देंगे. इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

कोलकाता की घटना पर Chief Minister का बयान काफी अहम होगा. खासकर उन गंभीर आरोपों को देखते हुए, जो गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा पर लगे हैं. आरोप है कि उन्होंने कोलकाता नगर निगम के पिछले तृणमूल कांग्रेस-शासित बोर्ड के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह गोदाम अवैध रूप से बनवाया था.

शंभूनाथ बेहरा को Thursday तड़के कोलकाता Police ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पूछताछ के लिए Wednesday रात हिरासत में लिए गए तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें गोदाम का सुपरवाइजर मोहम्मद गुलजार, लेबर कॉन्ट्रैक्टर मोहम्मद अतायुल और सुभाष चौधरी शामिल हैं.

सामने आया कि सीपीएम की ट्रेड यूनियन शाखा से जुड़ी पोर्ट ट्रस्ट की वर्कर्स यूनियन ने गोदाम के निर्माण को लेकर सवाल उठाए थे. यूनियन ने 11 जून को एक पत्र के जरिए अधिकारियों को आगाह भी किया था कि इस गोदाम से किसी हादसे का खतरा हो सकता है. यूनियन के अनुसार, इस निर्माण में मुख्य रूप से कुख्यात माफिया असगर शामिल था.

वहीं, पोर्ट ट्रस्ट अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्माण की अनुमति निगम अधिकारियों ने दी थी, इसलिए किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि की जांच करना उनकी जिम्मेदारी थी.

बता दें कि कोलकाता के ताराताला में Wednesday को निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने के बाद लगभग 20 घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं. आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं.

हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से गोदाम के गिरे हुए ढांचे को हटा दिया गया है. कुल 29 लोगों को घटनास्थल से बचाया गया. 20 से अधिक घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

–

डीसीएच/

Share