
Mumbai , 9 जनवरी . अंकिता भंडारी हत्याकांड ने उत्तराखंड की सियासत को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, उत्तराखंड Government ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है.
अब खुशबू पाटनी ने लड़कियों को खुद की रक्षा खुद करने का हौसला दिया है और कहा कि ये दुनिया नहीं बदलने वाली, सिर्फ केस बदलते रहेंगे.
आर्मी अफसर रहीं खुशबू पाटनी अक्सर social media पर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के वीडियो पोस्ट करती हैं. अब उन्होंने खुद की सुरक्षा खुद करने पर जोर दिया है और Government या प्रशासन के भरोसे न रहने के लिए कहा है. खुशबू ने social media पर बैक-टू-बैक वीडियो पोस्ट किए.
उन्होंने कहा, “social media पर अंकिता भंडारी हत्याकांड का केस बहुत दिखाया जा रहा है, क्योंकि social media का जमाना है. ऐसा पहले भी होता था. पहले भी समाज लड़कियों के प्रति ऐसा था, लेकिन अब कुछ लड़कियों के मैसेज आ रहे हैं कि हमें डर लगता है. मेरा मानना है कि लड़के हमेशा गाड़ी में अपने साथ हॉकी या डंडे लेकर चलते हैं, तो हम लड़कियां क्यों नहीं?”
उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण का सही मतलब है नारी की शक्ति. भले ही Government कहे कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, लेकिन बची हुई बेटियों के साथ क्या हो रहा है. इसलिए खुद अपनी रक्षा करना सीखिए क्योंकि बुरे वक्त में खुद की ताकत ही काम आती है, Government और प्रशासन बाद में.
खुशबू ने आर्मी का किस्सा शेयर कर बताया कि हमें ट्रेनिंग के दौरान हमेशा सिखाया गया कि अपनी जरूरत का सामान खुद लेकर चलो. जब भी हम लंबी दौड़ पर जाते थे तो अपने खाने-पीने का सामान खुद लेकर जाते थे और सारी जरूरतों का सामान हमारे पास होता था, तो लड़कियों को किस बात का डर है? उन्हें भी अपने साथ कुछ नुकीली चीज या काली मिर्च का स्प्रे जरूर रखना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके.
बता दें कि फिटनेस फ्रीक खुशबू पाटनी social media पर लड़कियों को मोटिवेट करने के वीडियो पोस्ट करती हैं और सेल्फ डिफेंस के तरीके भी बताती हैं.
–
पीएस/एबीएम