कपिल मिश्रा एफआईआर मामले पर भड़के भाजपा नेता, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 9 जनवरी . दिल्ली की पूर्व Chief Minister और आप नेता आतिशी के कथित एडिटेड वीडियो मामले में पंजाब Police द्वारा दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज की गई First Information Report मामले ने सियासी विवाद को जन्म दे दिया है. वीडियो मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.

इस क्रम में पंजाब भाजपा के नेता अश्विनी शर्मा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान Government पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा नेता ने कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज First Information Report को राजनीति से प्रेरित बताया है.

भाजपा नेता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली Government के मंत्री और अरविंद केजरीवाल के मुखर आलोचक कपिल मिश्रा के खिलाफ पंजाब Police द्वारा दर्ज की गई First Information Report संभवतः पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के निर्देश पर करवाई गई है.

यह कार्रवाई दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा एक वीडियो को लेकर की जा रही जांच को दरकिनार करने का प्रयास प्रतीत होती है.

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में इस समय अपराध चरम पर है. सरेआम हत्याएं और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं. हर कोने में गैंगस्टर फिरौती वसूल रहे हैं, गली-गली चेन स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं, और नशा खुलेआम बिक रहा है. आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है.

उन्होंने कहा कि Chief Minister भगवंत मान को चाहिए कि वे पंजाब Police का दुरुपयोग कर अपने Political आकाओं की चाटुकारिता करने के बजाय, प्रदेश की बद से बदतर होती कानून-व्यवस्था को संभालने पर ध्यान दें.

वहीं, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने Friday को कहा कि विधानसभा ने सदन की कार्यवाही के अनधिकृत वीडियो क्लिप के आधार पर मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ पंजाब Police द्वारा दर्ज First Information Report का औपचारिक संज्ञान लिया है.

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा कथित तौर पर “सिख गुरुओं के अपमान” से जुड़े इस वीडियो क्लिप का मुद्दा भाजपा के लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा ने उठाया था.

जालंधर Police द्वारा दर्ज First Information Report उस वीडियो क्लिप पर आधारित है जो दिल्ली विधानसभा में आतिशी प्रकरण से संबंधित है. इसे पंजाब Police ने मिश्रा के एक्स हैंडल से डाउनलोड किया और फोरेंसिक जांच के बाद इसे “छेड़छाड़” घोषित कर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया.

एमएस/

Leave a Comment