
Patna, 22 मार्च . बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का राग छेड़ दिया है. Actor के पोस्ट को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और बिहार के विकास के लिए एकजुटता की मांग कर रहे हैं.
बिहार दिवस के मौके पर खेसारी लाल यादव ने social media पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बिहारियों को India की ताकत बताया. उनका कहना है कि पहले विदेश में बिहारियों का होना मजबूरी था, लेकिन अब वे धीरे-धीरे ताकत बन चुके हैं और हर बिहारी को खुद पर प्राउड होना चाहिए.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए हैं और जो शायद पहले मजबूरी रही होगी, लेकिन अब ताकत होनी चाहिए. बिहारी और बिहार को अब अच्छी ब्रांडिंग चाहिए. ये दुनिया कॉस्मेटिक हो चुकी है और हम बिहारी आज भी कॉस्मेटिक को ढोंग समझते हैं.”
Actor ने बिहार की राजनीति पर भी कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि राजनेता बिहारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं. उन्होंने आगे लिखा, “मीडिया के लिए भी मजा लेने और एक्सपेरिमेंट का केंद्र बिहार हो चुका है. राजनेताओं को बिहारी का ईगो जगा कर संसद और विधानसभा तक जाना है लेकिन जब बात बिहारी भाषा को संविधानिक दर्जा दिलाने का हो तो सब बहाना खोजते हैं. यकीन मानिए जो इमेज बिहारी की बिहार से बाहर बनाई गई है, ठीक वही इमेज भारतीय की India से बाहर हैं. अब चीजें बदल रही हैं, ट्रेडिशनल मीडिया दुनिया को India की अच्छा इमेज दिखा रहा हैं तो अब ब्रांड बिहार भी लोगों को दिखाना चाहिए.”
उन्होंने आगे लिखा, “बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अंदर और बाहर दोनों से. इकठ्ठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं, जब हर नॉन-बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं प्राउड से देगा और एक बिहारी और बिहार का योगदान उसकी जिंदगी में क्या है, वो दुनिया को बताएगा.” खेसारी के पोस्ट को यूजर्स का भी फुल-सपोर्ट मिल रहा है.
–
पीएस/वीसी