नीट री-एग्जाम से पहले केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- ‘तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा’

New Delhi, 19 जून . 21 जून को दोबारा होने वाली नीट-यूजी की परीक्षा से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए संदेश जारी किया है. दिल्ली के पूर्व Chief Minister ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे तनाव को दूर रखें और अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखें.

अरविंद केजरीवाल ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हेलो बच्चो, आपकी नीट परीक्षा के लिए शुभकामनाएं. सारा तनाव अब साइड में रख दो. अपनी मेहनत पर भरोसा रखो और बिल्कुल शांत मन से परीक्षा देना. आप यह कर सकते हैं.”

इसके साथ ही, केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश भी शेयर किया. उन्होंने शुरुआत में अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य और परीक्षा की तैयारियों को लेकर पूछा. केजरीवाल ने कहा, “हैलो बच्चो, कैसे हो? Sunday को नीट की परीक्षा है. तैयारी हो गई?”

छात्रों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “मैं जानता हूं कि आप लोगों ने बहुत कुछ सहन किया है. एक महीने में दो-दो बार पेपर देना कोई मजाक नहीं है. एक बार नीट की परीक्षा देने में ही नानी याद आ जाती है. खैर, ये सारी बातें छोड़ें. अच्छे से मन लगाकर पढो.”

उन्होंने छात्रों से शांत दिमाग से पेपर देने की अपील की. अपने संदेश में केजरीवाल ने कहा, “कुछ घंटे रह गए हैं. बहुत शांत दिमाग से पेपर देकर आना.”

केजरीवाल ने छात्रों की क्षमताओं पर भरोसा जताया और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि आप शानदार सफलता हासिल करेंगे. आप सब लोग बहुत अच्छा करोगे, नीट में पास होंगे, अच्छे डॉक्टर बनोगे, आप सभी को मेरी शुभकामनाएं.”

गौरतलब है कि 3 मई को नीट पेपर लीक होने के बाद मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी. पेपर लीक के आरोपों के कारण इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था. इस मामले में सीबीआई की जांच भी जारी है.

डीसीएच/

Leave a Comment