
New Delhi, 1 अगस्त . दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वे मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं.
सिरसा ने अरविंद केजरीवाल के ई20 के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल कार्यक्रम करने पर निशाना साधा.
सिरसा ने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं और अभी भी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. जरा उस व्यक्ति के बारे में सोचिए, जो कभी विधानसभा में खड़े होकर कहता था कि उसे हराने के लिए दोबारा जन्म लेना पड़ेगा. सोचिए कि अब वह किस तरह के मानसिक दबाव में होंगे. उनकी सेहत ठीक नहीं है. झूठ-बेईमानी करके शीशमहल बनाने वाले आदमी को अब लगता है कि मैं सत्ता के बिना कैसे रहूंगा, लेकिन आदत पड़ जाएगी.
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी ताहिर हुसैन को सजा सुनाए जाने पर सिरसा ने कहा कि अच्छा होता अगर अरविंद केजरीवाल को भी सजा मिलती, क्योंकि असल में वही आम आदमी पार्टी के मास्टरमाइंड हैं. सत्ता के नशे में ‘आप’ ने दिल्ली में यह नरसंहार करवाया, ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस ने 1984 में किया था और फिर आरोपियों को बचाने की कोशिश की थी. उसी तरह, अरविंद केजरीवाल भी ताहिर हुसैन को बचाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद केजरीवाल उन्हें बचा नहीं पाए और कोर्ट ने उन्हें सजा दी है. मेरा मानना है कि उन्हें मौत की सजा दी जानी चाहिए थी ताकि एक बड़ा संदेश जाता. आज ताहिर हुसैन को एहसास हो रहा होगा कि लालच में आकर और अरविंद केजरीवाल की बातों को मानकर ही यह नरसंहार हुआ, और अब उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
उन्होंने दिल्ली लक्ष्मी योजना के बारे में कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है. चुनावों के दौरान, Prime Minister और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस योजना का वादा किया था. अब दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल के लॉन्च के साथ ही वह वादा पूरा हो गया है. मैं उन सभी महिलाओं से अनुरोध करता हूं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं और इसकी शर्तों को पूरा करती हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा करें. मैं सभी को यह भी बताना चाहता हूं कि भाजपा विधायकों ने आवेदन प्रक्रिया में महिलाओं की मदद के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालयों में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं. पात्र लाभार्थी पंजीकरण पूरा करने और योजना के तहत 2,500 की मासिक आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए अपने स्थानीय विधायक के कार्यालय भी जा सकती हैं.
–
डीकेएम/एबीएम