
New Delhi, 20 अगस्त . राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता केसी त्यागी ने पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें राजीव गांधी के साथ काम करने का अवसर मिला था. अपने अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि राजनीति में राजीव गांधी जैसे सुसंस्कृत और सभ्य नेता बहुत कम हुए हैं.
केसी त्यागी का यह बयान उस वक्त आया है जब पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में उनके योगदान की सराहना की. राजनाथ सिंह ने लिखा कि India की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है.
वहीं, से बातचीत में केसी त्यागी ने राष्ट्रगीत जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय भावना से जुड़े मुद्दे पर कहा कि इस तरह के विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. त्यागी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को उलझाए रखना चाहती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.
वहीं, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले को गांव-गांव तक ले जाने संबंधी बयान पर आरएलडी नेता ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और जेल भेजे गए हैं. मामले में सीबीआई जांच चल रही है तथा प्रदेश और केंद्र Government पहले ही आश्वासन दे चुकी हैं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
Union Minister किरेन रिजिजू द्वारा सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताए जाने के सवाल पर केसी त्यागी ने कहा कि अभिजीत दीपके का आम आदमी पार्टी से जुड़ाव सही हो सकता है लेकिन छात्रों द्वारा उठाए जा रहे सभी मुद्दों को किसी एक Political दल से जोड़ना उचित नहीं है.
उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं मानता कि मुद्दे उठाने वाले सभी छात्र आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं. वे सामान्य छात्र हैं और उनकी समस्याएं भी स्वाभाविक हैं. Government और सभी Political दलों को छात्रों की वास्तविक चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए.
इस बीच, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुई चर्चा और फैसले पर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत के अपमान को लेकर कांग्रेस का रवैया कोई संयोग नहीं बल्कि एक “सांप्रदायिक प्रयोग” है. नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह की राजनीति कर रही है, उसका नुकसान अंततः स्वयं कांग्रेस को ही होगा.
–
डीकेएम/पीएम