भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

वाराणसी, 29 अप्रैल . वाराणसी में Prime Minister Narendra Modi के काशी दौरे का आज दूसरा दिन है. इस अवसर पर उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था और जनसंपर्क से जुड़ा हुआ है. तय कार्यक्रम के अनुसार, Prime Minister बरेका गेस्ट हाउस से निकलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे.

Prime Minister के इस दौरे को लेकर वाराणसी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बरेका गेस्ट हाउस से लेकर मंदिर परिसर तक पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. जगह-जगह रंग-बिरंगी सजावट, पोस्टर और स्वागत द्वार बनाए गए हैं. सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

Prime Minister के स्वागत के लिए रास्ते में पांच विशेष स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं. इन स्थानों पर स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करेंगे. साथ ही पुष्प वर्षा की भी तैयारी की गई है. इस पूरे आयोजन को “मिनी रोड शो” का रूप दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.

मंदिर के मुख्य द्वार पर भी भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है. यहां श्रद्धालु शंखनाद के साथ Prime Minister का अभिनंदन करेंगे. काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर प्रशासन और पुजारियों की मौजूदगी रहेगी. धार्मिक दृष्टि से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि काशी Prime Minister का संसदीय क्षेत्र भी है.

स्थानीय लोगों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. वाराणसी के एक स्थानीय निवासी ने कहा, “वे लंबे समय से Prime Minister को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं और उनके आने से वे बेहद उत्साहित हैं. उनका कहना है कि Prime Minister देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जिसे लोग सराहते हैं.”

आंचल शर्मा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “हम लोग पीएम मोदी को देखने के लिए आए है. हम लोग काफी देर से इंतजार कर रहे है पीएम कब आएंगे और हम उनको देखेंगे. पीएम मोदी महिलाओं को इतना बढ़ावा दे रहे है इसी वजह से हम लोग और उनको देखने के लिए आए है. हम लोगों की सारी टीम के लोग है. फूल माला लेकर हम लोग स्वागत के लिए तैयार है.”

कृष्ण लाल सेठ ने कहा, “हम लोग उनका स्वागत करने के लिए अपने टीम के साथ आए है, कई स्थानों पर हम लोगों ने स्वागत का कार्यक्रम रखा है.”

एसएके/एएस

Leave a Comment