
Mumbai , 18 मार्च . Maharashtra से कांग्रेस नेता नाना पटोले ने BJP MP कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वह कलाकार नहीं, सांसद हैं और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिया गया बयान उचित नहीं है.
Mumbai में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कंगना रनौत के बारे में ज्यादा बोलना उचित नहीं है, क्योंकि वह एक महिला हैं और महिलाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. राहुल गांधी क्या पहनें, यह तय करने का अधिकार कंगना रनौत को नहीं है. आजादी की लड़ाई के समय महात्मा गांधी धोती पहनते थे. तब भी अंग्रेजों ने उनकी आलोचना की थी, लेकिन उन्होंने ही देश को आजादी दिलाई. आज देश को भाजपा के प्रभाव से बाहर निकालने के लिए राहुल गांधी लगातार प्रयास कर रहे हैं और देश की जनता को समझा रहे हैं. कंगना रनौत जिस तरह से बयान दे रही हैं, उनके लिए कितना अच्छा या बुरा है, मैं नहीं कहूंगा. वह सांसद हैं, कलाकार नहीं हैं. बयान देने से पहले उन्हें सोचना चाहिए.
उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि शिंदे साहब की खुद की हालत खराब है. भाजपा ने क्या परिस्थितियां बना रखी हैं, यह अब शिंदे साहब के रहन-सहन से साफ दिखाई दे रही है. मुझे लगता है कि वह इस तरह की बातें करके लोगों को गुमराह न करें. Maharashtra में गैस की समस्या बढ़ती जा रही है और लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं. होटल बंद हो रहे हैं और उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं. गैस के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. Government धमका रही है कि अगर तस्वीर दिखाई तो कार्रवाई करेंगे. क्या लोकतंत्र खत्म हो गया है?
उन्होंने कहा कि Maharashtra में हिटलरशाही आ गई. मीडिया सच्चाई दिखा रही है. इस स्थिति पर शिंदे को दिखाई देनी चाहिए. वह दिल्ली में जाकर बताते हैं कि सीएम देवेंद्र फडणवीस उन पर अत्याचार करते हैं. मुझे नहीं लगता कि भाजपा सीएम देवेंद्र फडणवीस को हटाकर एकनाथ शिंदे को Chief Minister बनाएगी.
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया है कि कुछ बड़ा खेला होने की संभावना है.
–
डीकेएम/डीकेपी