
New Delhi, 27 जुलाई . दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान Police कार्रवाई के मुद्दे को लेकर Monday को विपक्षी सदस्यों ने Lok Sabha में नारेबाजी और हंगामा किया. BJP MP कंगना रनौत ने मीडिया के साथ बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने तय कर लिया है कि वे संसद को ठीक से चलने नहीं देंगे.
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कंगना रनौत ने कहा, “विपक्ष ने ये तय कर लिया है कि कितना भी महत्वपूर्ण मुद्दा क्यों न हो. ये लोग सदन की कार्यवाही को नहीं चलने देंगे. आज जब शिक्षा सुधार से जुड़ा एक विधेयक पेश किया गया, तो उन्होंने उसका भी विरोध किया. देश को देखना चाहिए कि शिक्षा सुधार जैसे अहम बिल का भी संसद में विरोध किया गया और कहा गया कि इसे पेश ही नहीं किया जाना चाहिए. उनकी मंशा है कि देश में कोई काम न हो और विकास की प्रक्रिया रुक जाए, क्योंकि जनता ने उन्हें Government चलाने का जनादेश नहीं दिया है. इसी वजह से वे इस तरह की राजनीति कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “हमारे Prime Minister पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा उदाहरण हैं. वे देश के लोगों से जुड़े हर छोटे-बड़े मुद्दे को लेकर पूरी तरह समर्पित रहने वाले नेता हैं. आपने देखा होगा कि उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है, जो इस व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में काम करेगी. इसके अलावा, परीक्षाओं से जुड़ा संशोधन विधेयक भी तुरंत लाया गया. यह Prime Minister की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस समय ‘खिसयानी बिल्ली खम्मा नोचे’ वाला काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को यह देखना चाहिए कि यूपीए Government के समय शिक्षा का बजट कितना था. उस समय शिक्षा के लिए केवल नाममात्र का बजट रखा जाता था.”
कंगना ने संसद में अपने social media के माध्यम से जेन जी द्वारा विरोध प्रदर्शन और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने वाले वीडियो पर भी रिएक्ट किया. Actress ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी नकारात्मकता और बदसूरती नहीं देखी. जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी ये रील्स देखकर बहुत बुरा लग रहा है. जिस तरह से लोग बात कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह मुझे बहुत आपत्तिजनक और असभ्य लग रही है. हर फ्रेम में इतनी असहजता और खराब व्यवहार एक साथ देखना मेरे लिए बहुत परेशान करने वाला है. मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस तरह की सोच और व्यवहार कहां से सीख रहे हैं.”
उन्होंने बताया कि वे खुद की शांति के लिए social media से दूर रहेंगी. उन्होंने लिखा, “India हमेशा से विविधता, सुंदरता, संस्कृति और शालीनता के लिए जाना जाता है, लेकिन जब लोग खुद को अपमानजनक नामों से पुकारते हैं और उसी तरह का व्यवहार करते हैं, तो यह हमारी संस्कृति की गरिमा से बिल्कुल अलग दिखाई देता है. इन रील्स को देखकर मैं बहुत परेशान हो गई हूं. अब मुझे थोड़ा समय social media से दूर रहकर खुद को शांत करने और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करने के लिए चाहिए.”
–
एनएस/वीसी