जेआरडी टाटा ‘आधुनिक भारत’ के निर्माताओं में से एक, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: नमिता दुबे

Mumbai , 8 जून . हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मेड इन इंडिया : अ टाइटन स्टोरी’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. इस सीरीज में नजर आ रहीं Actress नमिता दुबे ने जेआरडी टाटा को आधुनिक India के निर्माताओं में से एक बताया.

उन्होंने कहा कि जेआरडी टाटा का योगदान देश के विकास और उद्योग जगत के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण रहा है. शो के प्रमोशन के दौरान Actress ने से बातचीत की. इस दौरान उनके साथ उनके सह-कलाकार जिम सर्भ और वैभव तत्वावादी भी मौजूद थे.

Actress ने शो के बारे में बात करते हुए बताया, “मुझे हैरानी होती है कि यह कहानी अब तक लोगों के सामने क्यों नहीं आई. जब मैंने पूरी कास्ट के साथ बैठकर शो की स्क्रिप्ट पढ़ी तो सबसे पहले मेरे मन में यही विचार आया. मुझे लगा कि यह ऐसी कहानी है, जिसके बारे में India में बहुत कम लोग जानते हैं.

उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैं इस कहानी से पूरी तरह जुड़ गई. इसे जानने, समझने और दर्शकों तक पहुंचाने की इच्छा और भी मजबूत हो गई थी. मैं जेआरडी टाटा के जीवन और उनके योगदान के बारे में कुछ हद तक जानती थी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों की गहराई को और बेहतर तरीके से समझ पाई. उन्होंने देश के औद्योगिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता. मेरे लिए वह आधुनिक India के निर्माताओं में से एक हैं.

नमिता ने आगे कहा, “इस कहानी का हिस्सा बनने को लेकर मेरे मन में कोई उलझन नहीं थी या दोबारा सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी. मुझे खुशी है कि दर्शक इस शो को देखेंगे और जान पाएंगे कि जरक्सीस देसाई कौन थे. सच कहूं तो मुझे भी पहले उनके जीवन के इस सफर और उनके योगदान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. इस किरदार के जरिए मुझे उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों को करीब से समझने का मौका मिला.”

इस शो में नमिता के साथ नसीरुद्दीन शाह, लक्षवीर सरन, और कावेरी सेठ भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह सीरीज ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को भी पर्दे पर पेश करती है, जिसका उद्देश्य India को वैश्विक स्तर पर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बनाना है.

यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

एमटी/डीकेपी

Leave a Comment